आज का राशिफल 10 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 05:11 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक और उत्साह से भरा हुआ रहने वाला है। सुबह से ही मन में प्रसन्नता और हल्कापन महसूस होगा, जिससे आप अपने दैनिक कार्यों को पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ पूरा कर पाएंगे।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। यह खबर आपके व्यक्तिगत जीवन, कार्यक्षेत्र या किसी पारिवारिक विषय से जुड़ी हो सकती है, और इसे पाकर आपका मन खुशी से भर जाएगा।
उपाय- चावल बहते पानी में प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आप अपने दोस्तों और करीबी व्यक्तियों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपके संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। आज थोड़ी सी मेहनत और लगन से ही आपको अपने सभी काम में अपेक्षा से जल्दी सफलता मिलने की सम्भावना हैं।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। बच्चे आज घर पर खेल कूद और अपनी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे, जिससे घर का वातावरण चहल पहल और खुशी से भरा रहेगा। कुछ समय से चल रही व्यस्त और थकान भरी दिनचर्या के बीच अपने लिए कुछ समय निकालना बेहद आवश्यक रहेगा।
उपाय- खोटे सिक्के जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए खुशियों और उत्साह से भरा हुआ रहेगा। मित्रों की ओर से आपको कोई सरप्राइज पार्टी मिलेगी, जिससे पूरे दिन मस्ती और आनंद का माहौल बना रहेगा। भाई अपनी बहनों को उसकी मनपसंद का उपहार देंगे।
उपाय- हरी सब्जियों का सेवन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। वैवाहिक जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। आप और आपके जीवनसाथी एक दूसरे की भावनाओं को अच्छी तरह समझेंगे और सहयोग की भावना से रिश्ता और मजबूत होगा। व्यवसाय को लेकर किसी अनुभवी या वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिसकी सलाह आपके लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि शुगर से संबंधित समस्या से परेशान थे, तो आज उसमें काफी हद तक सुधार या राहत महसूस हो सकती है। हालांकि संतुलित खानपान और नियमित दिनचर्या बनाए रखना फिर भी आवश्यक रहेगा।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। दोस्तों के साथ बिताए गए पल आज आपके मन को हल्का और प्रसन्न करेंगे, साथ ही आपसी संबंधों में भी और अधिक अपनापन महसूस होगा। हंसी मजाक और बातचीत के बीच आज का दिन कब गुजर जाएगा, इसका एहसास भी नहीं होगा।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आप पूरे मनोयोग से अपने कार्यों पर ध्यान देंगे, तो रुके हुए काम भी तेजी से पूरे होते दिखाई देंगे। आपका आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी, जिससे दिनभर आप उत्साह और संतोष का अनुभव करेंगे।
उपाय- मसूर की दाल मंदिर में दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News