आज का राशिफल 10 जुलाई, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2024 - 06:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आज खुद पर विश्वास रखने की आवश्यकता है, सभी काम अपने आप बनते चले जायेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
उपाय- नारंगी या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। संतान की तरफ से शिक्षा के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा हुआ रहेगा। आज कोई पुराना मित्र आपसे मिलने के लिए आएगा। कार्यक्षेत्र में चल रही राजनीति से दूर रहें।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर के बड़े जो भी काम दें, उसको पूरा करने की कोशिश करें। विद्यार्थी किसी नए विशेष पर जानकारी एकत्रित करने के लिए अपने शिक्षकों की मदद लेंगे। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के बनते कामों में रूकावट आएगी। मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। व्यापार में भी लाभ उम्मीद से कम रहेगा। महत्वपूर्ण फैसले लेते समय जल्दबाज़ी करना नुकसान का कारण बनेगा।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगायें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज जिस भी काम को शुरू करेंगे उसको सफलतापूर्वक पूरा करने में सफलता मिलेगी। व्यापार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। आज रुका पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युगल प्रेमियों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा हुआ रहेगा। घर में उनके रिश्ते के बारे में जान कर परिवार के सदस्य विरोध कर सकते हैं। युवाओं को नकारात्मक विचार रखने वाले व्यक्तियों से दूर रहने की आवश्यकता है।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिश्री युक्त खीर खाने को दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। खुद को दूसरों के विवादों में न उलझाएं। आज कुछ समय एकांत में रहना पसंद करेंगे। व्यापार से सम्बंधित छोटी यात्रा करनी पड़ेगी। नव विवाहित व्यक्तियों के घर नन्हें मेहमान के आने की खुशखबरी आएगी।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना है। वाणी में संयम रखें, स्थिति अपने आप सुधर जायेगी। पुराने रुके कामों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। सिर में दर्द की शिकायत आज आपको परेशान कर सकती है।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज अपनी व्यवहार कुशलता से अपने परिजनों का दिल जीत लेंगे। कुछ दिनों से सोचे हुए सभी काम आज पूर्ण होंगे। व्यवसाय के विस्तार के लिए कुछ धन निवेश कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News