आज का राशिफल 23 जून, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2024 - 06:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर शुरू किये गए कामों में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी में सोच-समझ कर निवेश किया जा सकता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ चल रहे आपके वैचारिक मतभेद दूर होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। उच्च शिक्षा में एडमिशन के लिए बच्चे प्रयासरत रहेंगे। सरकारी मामलों में थोड़ा संभल कर काम करने की आवश्यकता है। धार्मिक गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों को लेकर किसी करीबी से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- घर में चांदी के बर्तन रखें और उनका उपयोग करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर के बड़ों को वक्त के साथ खुद को बदलने की आवश्यकता है अन्यथा उनका अपने छोटों के साथ टकरार हो सकता है। आज खर्चा करते समय अपनी जेब का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ नयी जिम्मेदारियां मिलेगी जिनको पूरा करना आपके लिए आसान नहीं होगा।
उपाय- चने की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आय के एक से अधिक स्रोत रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। व्यवसाय में अपने प्रतिद्वंदियों की गतिविधियों पर नज़र रखें। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा।
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का परहेज़ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आपका आज का दिन पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी वाक्पटुता के कारण आपको कोई उपलब्धि मिलेगी। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज घर पर कोई पुराना खोया हुआ सामान मिलने से आपको प्रसन्नता मिलेगी।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। व्यापार में अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता है। आज थोड़ा सा आलस आपको किसी बड़ी डील से दूर कर सकता है। युगल प्रेमी एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के वेतन में वृद्धि मिलने की सम्भावना है।
उपाय- वाइट या चमकीले कपड़ों को धारण करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। बच्चे गर्मियों की छुट्टियों में माता के साथ ननिहाल घूमने जायेंगे। व्यापारियों को अपनी ऊर्जा और सोच को सकारात्मक रखते हुए अपनी नीतियों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। साझेदारी का व्यापार शुरू करने से पहले एक बार दोबारा से साझेदार की शर्तों पर ध्यान दें।
उपाय- किसी की बुराई न करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सामाजिक स्तर पर आपके द्वारा किये गए काम की प्रशंसा होगी। आज आत्मविश्वास की वजह से आसपास के लोग प्रभावित होंगे। कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेंगे। पैतृक प्रॉपर्टी को लेकर घर के सदस्यों के बीच चर्चा होगी।
उपाय- उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। युवा आज कंप्यूटर का नया कोर्स शुरू करेंगे। परिवार में विवाह योग्य सदस्य के लिए विवाह का प्रस्ताव आएगा। कोई भी नया निवेश करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करें। भाइयों अथवा मित्रों के बीच छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।


आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News