आज का राशिफल 20 मई, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, May 20, 2024 - 07:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। पिता के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। युवाओं को अपनी आर्थिक उन्नति के लिए किये गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय के लिए छोटी यात्रा करनी पड़ेगी। घर के रख-रखाव की वस्तुओं की खरीदारी में पैसा व्यय करेंगे। व्यवसाय में साझेदार के साथ मिलकर किये गए कामों में सफलता मिलेगी।
उपाय- चावल बहते पानी में प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी नए विषय को समझने में शिक्षक से मदद मिलेगी। व्यावसायिक गतिविधियां आपके पक्ष में रहेगी। आप अपनी चतुराई और बुद्धिमत्ता से किसी पारिवारिक समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र के तनाव को घर में लेकर न जाएं अन्यथा घर का माहौल ख़राब हो सकता है। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। संतान के बदलते व्यवहार को नज़रअंदाज़ न करें। ननिहाल पक्ष से कोई मेहमान घर आयेंगे।
उपाय- धर्म स्थान में सेवा करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के बावजूद शाम को बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। उच्च अधिकारियों के साथ विशेष मुद्दों पर चर्चा होगी।
उपाय- गणेश जी को मोदक अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। संगीत के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, उनको किसी बड़े मंच में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। पत्नी और माता के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। बाहर के खानपान से बचें वर्ना पेट ख़राब हो सकता है।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज बातचीत के दौरान सावधानी बरतें अन्यथा अनजाने में आज आप कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक कर सकते हैं। पैर या कमर में दर्द आपको परेशान करेगा।
उपाय- काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। परिजनों के साथ चल रहे पुराने गिले- शिकवे आज दूर होंगे। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। कारोबार में काम की जिम्मेदारी बढ़ेगी। व्यर्थ के वाद-विवाद या दूसरों के मुद्दों में हस्तक्षेप करने से बचें। आंख में किसी तरह की एलर्जी हो सकती है।
उपाय- कौवों को रोटी दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज के दिन की शुरुआत किसी पुरानी रुकी हुई योजना की सफलता के साथ होगी। प्रॉपर्टी खरीदने में आ रही दिक्कतें आज दूर होंगी। शाम को किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बनेगा।
उपाय- सात्विक भोजन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News