आज का राशिफल 2 नवंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Thursday, Nov 02, 2023 - 09:53 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पिछले कुछ दिनों से परिजनों के साथ चल रहे खराब संबंधों में सुधार होगा। आज आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। घर का वातावरण आपके अनुकूल बना रहेगा। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर प्राप्त होगा।
उपाय- नारंगी या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। परिवार के बीच सामंजस्य बनाये रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। व्यापार संबंधी निवेश के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। परिवार के बड़ों के आशीर्वाद से किसी महत्वपूर्ण डील को प्राप्त करेंगे। आज शुरू किये गए सभी काम बेहतर तरीके से पूरा करने में सफलता मिलेगी। अपने पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं।
उपाय- चांदी धारण करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और परिश्रम देख उच्च अधिकारी आप से प्रसन्न रहेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापार के सिलसिले में नए संपर्क बनेंगे, व्यापार भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगा। जीवनसाथी के साथ शाम को आप घरेलू वस्तुओं को खरीदने के लिए बाजार जायेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। वे शिक्षा के क्षेत्र में कम मेहनत कर के अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपके लगातार प्रयास आपके कार्यक्षेत्र में रुके सभी कामों को पूर्ण करने में सफलता प्रदान करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नकद धन की कमी महसूस कर सकते हैं। व्यापार में साझेदार की सलाह को नज़रअंदाज़ न करें। बाहर के खाने के कारण एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगायें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज सकारात्मक ऊर्जा रखने वाले व्यक्तियों के बीच रहने से आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए किसी बड़े विश्व विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए आवेदन देंगे। कार्यक्षेत्र में अपने विचारों को स्वतंत्रता से सहकर्मियों के सामने रखेंगे। आज व्यर्थ की बहसबाज़ी करने से बचें।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। अपनी व्यापारिक योजनाओं को शुरू करने के कोशिश करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज अच्छी नौकरी मिलने की सम्भावना है। युगल प्रेमियों को बेकार के विषयों पर चर्चा से बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में किसी छोटी सी बात को लेकर कुछ अनबन हो सकती है। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिश्री युक्त खीर खाने को दें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन नयी चुनौतियों से भरा रहेगा। संतान की जिद के कारण कुछ व्यर्थ की वस्तुओं पर खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने भावुक स्वभाव पर नियंत्रण रखें अन्यथा कुछ लोग आप का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। व्यापार में किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर पुनर्विचार करने की आवश्यक है। घुटनों के दर्द की समस्या आज आपको परेशान करेगी।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। आज किसी को पैसा उधार न दें अन्यथा आपका पैसा ब्लॉक होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज अपने सभी कामों को समय से पूर्व ही संपन्न कर लेंगे। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- लोहा दान करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में मन पसंद काम मिलने से आपकी कार्य क्षमताओं में वृद्धि होगी। संतान की किसी उपलब्धि से घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। सामाजिक कार्यों में आपका रुझान बनेगा। विद्यार्थियों को किसी अनुभवी व्यक्ति की बातें प्रभावित करेंगी। आज सोचे हुए सभी कामों को मजबूत विश्वास के साथ शुरू करेंगे। आर्थिक स्थिति को सुधारने के नए अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
