आज का राशिफल 7 जून, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2023 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। आज किये गए परिश्रम के मन वांछित परिणाम प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। युवाओं को दूरभाष के द्वारा करियर से सम्बंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थियों का मन पढाई में कम और ऑनलाइन गेमिंग में अधिक लगेगा। घर में सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। अपनी भविष्य की योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार में आज कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। घर के बड़ों का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में निकलेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगी।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी गलती के कारण उच्च अधिकारियों के रोष का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। विवाह योग्य संतान के लिए कोई अच्छा विवाह का प्रस्ताव आएगा।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। अपने निजी कामों को निपटाना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। आज परिजन से वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। विद्यार्थी व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें। दिनभर काम की व्यस्तता बनी रहेगी। शाम को जीवनसाथी के साथ घरेलू वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से किसी जटिल समस्या का हल निकालेंगे।
उपाय- सफेद वस्तुओं का दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आत्मचिंतन के लिए आज का दिन बहुत ही उपयुक्त रहेगा। अपनी बीती गलतियों पर विचार कर उन पर काम करने से लाभ मिलेगा। आज किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। बहुत दिनों से चल रहे कानूनी विवाद से आज छुटकारा मिलने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से थोड़ी मेहनत भी बढ़ेगी।
उपाय- उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की अधिकारीगण प्रशंसा करेंगे। आज से आपको किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखे अन्यथा इसका असर आपकी भविष्य की योजनाओं पर पड़ेगा।
उपाय- सत्यनारायण भगवान की कथा सुनें।


आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News