आज का राशिफल 16 अप्रैल, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2023 - 11:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों का उनके काम में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। रुकी सभी परियोजनाओं को शुरू करने में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लक्ष्यों को चुनने में परेशानी हो सकती है।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन कुछ नयी चुनौतियों से भरा हुआ रहेगा। नौकरी में बदलाव करने वाले व्यक्तियों को सोच-समझ कर कदम उठाने की आवश्यकता है। पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं परेशान कर सकती है।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर के उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आपके कुछ मित्र आपसे अपनी परेशानियां साझा करेंगे और समाधान की अपेक्षा रखेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। कारोबार की जटिल समस्याओं से बाहर निकलने में घर के अनुभवी सदस्यों की सलाह कारगर साबित होगी।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विद्यार्थी रोजमर्रा की पढ़ाई के अलावा कुछ नई और रोचक जानकारियों को प्राप्त करने के लिए मोबाइल का सहारा लेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपके द्वारा दी गयी सलाह सराहनीय होगी।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। युवा वर्ग अपने भविष्य के लक्ष्यों को लेकर गंभीर दिखाई देगा। घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। व्यापार के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज नया निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छे से विचार कर लें।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पुराना रुका पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भावुकता में लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे। आज किसी कीमती वस्तु के खोने का भय लगा रहेगा। गले में इन्फेक्शन महसूस करेंगे।
उपाय- लक्ष्मी माता की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आलस के कारण आपकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कारोबार में कोई काम मन मुताबिक न होने के कारण क्रोध आएगा। मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने की सम्भावना है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के वेतन में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद है। घर की मरम्मत का मन बनायेंगे।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से अधिक भरोसा करना नुकसान का कारण बनेगा। मेहनत के अनुरूप परिणाम न पाने के कारण मन उदास होगा। विद्यार्थियों को व्यर्थ की गतिविधियों से दूरी बनानी चाहिए।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari  kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News