आज का राशिफल 19 फरवरी, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2023 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन विभिन्न गतिविधियों में व्यस्तता से भरा रहेगा। व्यापार में सही समय पर सही निर्णय लेने से लाभ मिलेगा। युवाओं को करियर में सफलता मिलने की सम्भावना है। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन शुभ रहेगा।
उपाय- बंदरों को केले खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में आपका सराहनीय योगदान रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है परन्तु अपनी बुद्धि से परिस्थिति को अपने नियंत्रण में कर लेंगे। माता के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय- ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कारोबार में विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार के विस्तार के लिए प्रयासरत रहेंगे और जिस में कुछ हद तक आपको सफलता भी मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को लाभ मिलेगा।
उपाय- चने की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। बनते कामों के बिना किसी कारण के रुक जाने से मन उदास होगा। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। अनजान व्यक्तियों पर जरूरत से अधिक भरोसा करने से हानि होगी।
उपाय- धर्म स्थान में सेवा करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में सामंजस्य बनाने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को संचार के माध्यम से कुछ नया सीखने को मिलेगा। भाई-बहन के रिश्तों में मजबूती आएगी। रुके हुए काम पूरा करने के लिए समय अनुकूल है।
उपाय- पानी वाला हरा नारियल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। भावनाओं में आकर आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। माता और पत्नी के बीच आज किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आज आपको सलाह दी जाती है कि किसी के बहकावे में न आएं और अपने निर्णयों पर अमल करें।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज किसी भी प्रकार के नया निवेश करने से बचें। व्यवसाय में कुछ नयी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। मौसम में बदलाव का असर आपके स्वास्थ्य पर दिखाई देगा।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपको सलाह दी जाती है की यातायात के नियमों का उल्लंघन न करें, अन्यथा चालान कट सकता है। अनावश्यक खर्चों से परेशानी बढ़ सकती है। संतान की गतिविधियों पर नज़र रखें।
उपाय- घर में जंग लगा हथियार न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अपनी योग्यता के अनुरूप काम मिलने की सम्भावना है। परिवार के साथ मित्र के घर किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें    

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News