आज का राशिफल 9 दिसंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2022 - 06:36 AM (IST)

 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक रहेगी परन्तु नतीजे आपके अनुकूल रहेंगे। बहुत दिनों से लंबित कोई काम आज संपन्न होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। घर की जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी, जिनका आप बखूबी निर्वाह करेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने की सम्भावना है। व्यापारिक स्थिति बेहतर रहेगी। माता की सलाह से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापारिक यात्रा में जाने से पहले घर के बुजुर्गों की सलाह और आशीर्वाद से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- बेसन के लड्डू बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अनावश्यक खर्चों के कारण मासिक बजट हिल सकता है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों की मेहनत और लग्न की उनके उच्च अधिकारी और सहकर्मी प्रशंसा करेंगे। बाहर के खाने से परहेज़ रखें अन्यथा पेट से सम्बंधित कोई रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युवा वर्ग जीवन में आगे बढ़ने की नयी योजनाएं बनायेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।
उपाय- वाइट या चमकीले कपड़ों का प्रयोग करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की संगति पर नज़र रखने की जरुरत है। किसी अनजान व्यक्ति पर जरुरत से अधिक भरोसा न करें। व्यावसायिक क्षेत्र में नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में छोटी अनबन हो सकती है।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नौकरी में आपकी मेहनत से पदोन्नति के रास्ते प्रशस्त होंगे। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यक्तियों को लाभ प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज खुशखबरी मिलेगी।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज दिन भर उत्साह और जोश से भरे रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में कुछ सकारात्मक बदलाव आयेंगे। भाइयों और मित्र का हर काम में सहयोग मिलेगा। घर के नवीनीकरण का मन बना सकते हैं।
उपाय- लाल चन्दन का तिलक लगायें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News