आज का राशिफल 30 नवंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 06:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। नौकरी में सभी को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। पिता के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय- बेसन के हलवे का सेवन करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके रुके कामों को गति प्राप्त होगी। कारोबार में मनोवांछित लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थी अपनी परिश्रम से परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज भाग्य हर क्षेत्र में आपका साथ देगा। व्यापार में कुछ नयी योजनाओं को पूरा करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। घर का माहौल सुखद रहेगा।
उपाय- गुड़ चने का प्रसाद बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मन किसी बात को लेकर अशांत हो सकता है। आज कारोबार से सम्बंधित कोई यात्रा करने से बचें। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कारोबार में कोई बड़ी डील मिलने की सम्भावना है। प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाने में परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम दिन रहेगा।
उपाय- दुर्गा मंदिर में हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। संतान का मन आज पढ़ाई की अपेक्षा खेलकूद में अधिक लगेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अति आत्मविश्वास आपके बनते कामों में रुकावट डाल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने के साथ स्थानान्तरण होने की सम्भावना है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी बनाने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।
उपाय- मंदिर में केले का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। करीबी रिश्तेदार के साथ गलतफहमी के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। आज साझेदारी में कोई नया काम शुरू न करें। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। युगल प्रेमियों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। वरिष्ठ जनों के सहयोग से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक जरूरतों के लिए पैसा व्यय करेंगे। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News