आज का राशिफल 7 अक्टूबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Oct 07, 2022 - 07:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपके वाहन में किसी प्रकार की खराबी आ सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों के रुके काम आज पूरे होंगे। उच्च रक्त चाप वाले व्यक्तियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- गुड़ खाकर घर से बाहर निकलें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। दिन कुछ चुनौतियों से भरा हुआ रहेगा। महिला को आज अपनी ईगो पर काबू रखने की जरूरत है। व्यापार के सिलसिले में लम्बी यात्रा का योग बनता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। नौकरी में सहकर्मियों की मदद से कुछ जरुरी कामों को निपटाने में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। संतान से कोई सुखद समाचार मिलेगा। कान का रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पिता के साथ चल रहे वैचारिक मतभेद आज दूर होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव दिखाई देगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में स्थानान्तरण हो सकता है परन्तु पदोन्नति का योग कम बनता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। अविवाहित व्यक्तियों के जीवन में प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज विचारों में किसी बात को लेकर द्वन्द चलता रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापारिक परेशानी में ननिहाल परिवार से मदद मिलेगी। त्वचा सम्बन्धी कोई रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- सफेद वस्तुओं का दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान को शिक्षा के क्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलेगी। बिना मांगे किसी को कोई सलाह न दें। व्यापार में प्रतिद्वंदी परेशान करेंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार भरी नोक-झोंक हो सकती है।
उपाय- आज किसी से झूठा वादा न करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। रिसर्च से जुड़े विद्यार्थियों को आज सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना की सम्भावना है। किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिलने की सम्भावना है।
उपाय- ससुराल से इलेक्ट्रॉनिक सामान न लें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों को लाभ मिल सकता है। साझेदारी में व्यापार करने से बचें। नौकरीपेशा व्यक्तियों के वेतन में बढ़ोतरी मिल सकती है।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News