आज का राशिफल 16 सितंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Sep 16, 2022 - 07:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी कामों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन थोड़ा कमजोर ही रहने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
उपाय- भूरी चींटियों को आटा दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आप किसी नए व्यापार को शुरू करने का विचार कर सकते हैं परन्तु कहीं पर निवेश करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। नकारात्मक विचार वाले व्यक्तियों से दूर रहने की कोशिश करें।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों की मदद से कुछ अधूरे कामों को पूरा करेंगे। संतान के साथ मौज-मस्ती में दिन निकलेगा। घर के बड़ों की रूचि आध्यात्म की तरफ बढ़ेगी।
उपाय- गुड़ चने का प्रसाद बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। विद्यार्थी को अपनी लापरवाही के कारण किसी विषय में परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी के दबाव में आकर कोई ऐसा काम न करें, जिसके कारण आपको भविष्य में परेशान होना पड़े।
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का परहेज़ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। घर के अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से किसी लंबित काम को पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। आपके सहकर्मी अपनी परेशानियों के हल के लिए आपसे सलाह लेंगे।
उपाय- पानी वाला हरा नारियल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कलात्मक वस्तु की खरीदारी में पैसा व्यय करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक जुड़ाव और बढ़ेगा। व्यापार में आपके संपर्कों में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरुरत है।
उपाय- सफेद वस्तुओं का दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर घर में चर्चा होगी। जीवनसाथी से कोई कीमती उपहार मिलेगा। विद्यार्थियों को अपने करियर को लेकर गंभीर होने की जरूरत है।
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। अचल संपत्ति में निवेश करने के लिए आज का दिन अनुकूल है, सोच समझ कर प्रॉपर्टी खरीदी जा सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। अपने व्यवहार में सरलता बनाये रखें।
उपाय- उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताज़ा करेगी। परिवार का कोई सदस्य किसी धार्मिक यात्रा के लिए जा सकता है। खर्चों की अधिकता के कारण मासिक बजट हिल जाएगा।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News