आज का राशिफल 7 अगस्त, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Aug 07, 2022 - 07:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यापार में शत्रुओं और विरोधियों का आप पर प्रभाव रहेगा, जिस कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्य लंबित हो सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा हो सकता है। कोई बनता काम बिना कारण रुक सकता है। अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा। आज पैसों की तंगी महसूस करेंगे।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। ननिहाल पक्ष से संबंधों में मजबूती आएगी। घर के रख-रखाव और मरम्मत में कुछ पैसा व्यय करेंगे। व्यवसाय को लेकर आज का दिन अनुकूल रहेगा। घर के बड़ों की सलाह आपके रुके कामों को गति प्रदान करेगी।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज सभी काम धीमी गति से चलेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यापार के किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए ऋण लेने की जरुरत पड़ेगी।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कारोबार में अपने लक्ष्यों को पूरा करने का अतिरिक्त दबाव बना रहेगा। सेल्स से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों की रूचि गणित विषय में बढ़ेगी।
उपाय- खराब घड़ी घर में न रखें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज खर्चों में नियंत्रण करने में सक्षम रहेंगे। कुछ धन भविष्य के लिए संचित करने में सफलता मिलेगी। बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आएगा।
उपाय- सफेद चंदन का टीका लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर संतुष्ट रहेंगे। सरकारी नौकरी में पदोन्नति हो सकती है परन्तु साथ ही स्थानान्तरण होने की सम्भावना है। व्यापार के लिए छोटी यात्रा करनी पड़ेगी। पीठ दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय- कुत्ते को रोटी में सरसों का तेल लगा कर खाने को दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। युगल प्रेमी आज अपने भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। बाहर का तला भुना खाने के कारण पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।
उपाय- हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यापार में आज आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा। साझेदार के साथ आज किसी छोटी सी बात को लेकर बहस हो सकती है। दिन के अंत तक कुछ नकारात्मक विचार आपके मन में घर बना सकते हैं, सावधान रहें।
उपाय- देसी खांड मंदिर में दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News