आज का राशिफल 14 जून, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 14, 2022 - 07:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन भर आज खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। उच्च अधिकारी की कड़वाहट को मिठास में बदलने में सक्षम होंगे। व्यवसाय में रुका धन वापस मिलने के योग बनते हैं।
उपाय- नारंगी या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थी अपने भविष्य से जुड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चल रहे तनाव का अंत होगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज अपने व्यक्तिगत कामों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों को उनका काम समय पर पूरा करने में मदद करेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज किसी करीबी की आलोचना करने से बचें अन्यथा आप के रिश्तों में दरार आ सकती है। ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय खबर मिल सकती है। व्यवसाय में आज निवेश को स्थगित करना उचित फैसला होगा।
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का परहेज़ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज भाग्य आपका हर क्षेत्र में साथ देगा। किसी भी दस्तावेज़ में हस्ताक्षर करने से पूर्व उस की जांच अच्छे से करें। व्यवसाय में उन्नति के अच्छे अवसर मिलेंगे। भाई- बहनों के बीच चल रहे विवाद आज सुलझते दिखाई दे रहे हैं।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज भौतिक वस्तुओं की खरीदारी में पैसा व्यय करेंगे। जीवनसाथी आपके किसी महत्वपूर्ण काम में मदद करेगा। युगल प्रेमियों के मध्य तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय- गोल्डन कलर की रिस्ट वॉच पहने।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन होने की सम्भावना है। आज किसी के दबाव में आकर कोई भी काम न करें, अन्यथा उसके परिणाम भविष्य में भुगतने पड़ सकते हैं। व्यवसाय के लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा।
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। अनावश्यक खर्चें परेशान कर सकते हैं।
उपाय- घर में जंग लगा हथियार न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यवसाय में आज साझेदार के साथ छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आज आपको अपनी वाणी में नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज किसी सामाजिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News