आज का राशिफल 29 अप्रैल, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Apr 29, 2022 - 07:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यापार में आपका अच्छा नियंत्रण रहेगा। कारोबार में लाभ के मामलों में भाग्य आपका साथ देगा। कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेना पड़ेगा, जो आपके पक्ष में रहेगा। 
उपाय- ताम्बे के बर्तन से सूर्य भगवान को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार में दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लेना लाभदायक होगा। माता के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आज व्यापार में सोच-समझ कर निवेश कर सकते हैं। 
उपाय- शिवलिंग पर दूध मिला जल अर्पित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। नौकरी में मनचाही जगह पर बदलाव हो सकता है। अपनी लंबित परियोजनाओं को दोबारा आज शुरू कर सकते हैं, समय आपके अनुकूल है। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा को जा सकते हैं। 
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कारोबार में निर्णय सोच-समझ कर लें अन्यथा आज नुकसान हो सकता है। आज आपकी वाणी के कारण कुछ बनते काम बिगड़ सकते हैं इसलिए आज बातचीत के दौरान सावधानी बरतें। 
उपाय- रसोई में बैठकर खाना खाएं।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक उन्नति के साथ साथ पदोन्नति मिलने की भी सम्भावना है। व्यवसाय में आपकी कार्य क्षमता पर वृद्धि होगी, जिस कारण लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। 
उपाय- सफ़ेद गाय की सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। घर के सदस्यों की एक-दूसरे के प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी और घर का वातावरण सुखमय रहेगा। नकारात्मक विचार वाले व्यक्तियों से दूर रहने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ शाम को बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। 
उपाय- देसी घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यापार में मेहनत कम रहेगी पर परिणाम अधिक मिलेंगे। आप निराश न हो शीघ्र ही स्थिति में सुधार आएगा। आज दूसरों के विवादों से बचने की कोशिश करें। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में कम रहेगा। 
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में निवेश कर सकते हैं। आज अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। करीबी रिश्तेदार के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप थोड़े विचलित हो सकते हैं। 
उपाय- काले वस्त्रों का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज जीवन में नयी ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। भाइयों और मित्रों का हर स्थिति में आपको सहयोग मिलेगा। 
उपाय- मसूर की दाल जल में प्रवाहित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News