आज का राशिफल 22 अप्रैल, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 07:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सरकारी काम करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किलों भरा हो सकता है। 
उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कुछ समय पहले किये गए निवेश से आज लाभ मिलने की सम्भावना है। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में कम और फोन अथवा सोशल मीडिया में अधिक लगेगा। व्यवसायिक गतिविधियों में अधिक सुधार की सम्भावना कम है। 
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलने की सम्भावना है। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य को सांस से सम्बंधित परेशानी हो सकती है। महत्वपूर्ण निर्णयों में घर के बड़ों की सलाह लेना फायेदेमंद होगा। 
उपाय- धार्मिक पुस्तक का दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज युवा वर्ग के उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र के निर्णयों को जल्दबाज़ी में लेना हानिकारक हो सकता है। अचानक धन लाभ मिलने की सम्भावना है। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। 
उपाय- बिजली का सामान घर में ठीक से रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। नौकरी में मिली उपलब्धियों के कारण कुछ सहकर्मी आपसे ईर्ष्या भाव रखेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति रखने वाले व्यक्तियों से दूर रहें। व्यवसाय में किसी नए व्यापार को शुरू करने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- माता दुर्गा की आराधना करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युवा वर्ग को सलाह दी जाती है की प्रेम प्रसंगों में अपना समय और पैसा व्यर्थ न करें। रुका हुआ पैसा वापिस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय- माता लक्ष्मी की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आप से अपना काम निकलवाने का प्रयास कर सकते हैं, सावधान रहें। आज शारीरिक रूप से कुछ को थोड़ा थका हुआ महसूस करेंगे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। 
उपाय- माता सरस्वती की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। अपने सभी जटिल कामों को आज आसानी से पूरा करने में सक्षम होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलने की सम्भावना है। आपके भूमि सम्बन्धी कोई बड़ा काम आज लाभ दे सकता है। 
उपाय- शराब का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यापार में आज मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने के कारण मन उदास हो सकता है। नौकरीपेशा व्यक्ति यदि नौकरी में बदलाव के बारे में विचार कर रहे हैं तो अभी थोडा इंतजार करें। 
उपाय- मसूर की दाल जल में प्रवाहित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News