आज का राशिफल 16 दिसंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Dec 16, 2021 - 08:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज किसी कीमती वस्तुओं की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चे आपके मासिक बजट को हिला देंगे। दाम्पत्य जीवन में चल रही नीरसता को दूर करने के लिए जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा।
उपाय-  तांबे के लोटे में सूर्य देव को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन कुछ कठिनाइयों भरा हो सकता है। मन अस्थिर रहेगा। आज शुरू किया हुआ काम पूरा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों का मन भी पढ़ाई में कम लगेगा।
उपाय-  चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मन धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। व्यापार में चौकस रहने की आवश्यकता है। गलत निर्णय से हानि उठानी पड़ेगी। आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाक़ात होगी, जो आपके कारोबार की तरक्की में मददगार करेगा।
उपाय- घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। नियमित जीवन में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। व्यापार में भी अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ नयी योजना बना सकते हैं। ज्यादा लालच हानि का कारण बनेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
उपाय-  सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देंगे। कारोबार के विस्तार के लिए कुछ बढ़िया योजना बनायेंगे। खुद को आज उर्जावान महसूस करेंगे। दिन भर व्यस्त रहने के बावजूद आज थकावट महसूस नहीं होगी।
उपाय-  गाय को हरा चारा दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। नौकरी हो या व्यवसाय दोनों जगह वातावरण आपके लिए अनुकूल रहेगा। अपने घर में कोई पार्टी आयोजित करेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यवसाय में किसी बड़े प्रोजेक्ट को क्रियान्वित करने के लिए आज का दिन सही नहीं है।
उपाय- स्त्रिओं का सम्मान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार की जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा से आप संतुष्ट रहेंगे। उसके भविष्य के लिए कुछ पैसा निवेश करेंगे।
उपाय-  कुत्तों को रोटी दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आये के नए स्त्रोत मिलेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कारोबार के नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। आज कोई संपत्ति या वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं।
उपाय-  सरसों का तेल दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। किसी सामाजिक काम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें दुर्घटना होने की सम्भावना है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज कारोबार में लिए गए निर्णयों पर संशय बना रहेगा।
उपाय-  कुत्ते को मीठी रोटी खिलायें।

 आचार्य लोकेश धमीजा

वेबसाइट –www.goas.org.in 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News