आज का राशिफल 28 नवंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2020 - 06:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ  


मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आप आत्मविश्वास से भरें रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमताओं में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी आप पर अधिक भरोसा देखा कर आप के अधिकारों की सीमा बढ़ा देंगे।
उपाय- गेंहू दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आर्थिक विषयों में सोच-समझ कर कदम लेना जरुरी है, बिना सोचे-समझे कार्य करने से हानि उठानी पड़ सकती है। माता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है।
उपाय- चांदी के गिलास में पानी पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कुछ समय से जिस कार्य में मेहतन कर रहे थे, आज उसके परिणाम आपके पक्ष में आने लगेंगे। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। आज अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने में सक्षम होंगे।
उपाय- सोना धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार के क्षेत्र में नये संपर्क बनेंगे, जिनसे भविष्य में लाभ की प्राप्ति होगी। अचानक कुछ अनचाहे खर्चे आकर घेर लेंगे। आपके द्वारा लिए गए कुछ फैसलों से पछतावा हो सकता है।
उपाय- घर में ख़राब इलेक्ट्रॉनिक सामान न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए उत्तम दिन है, परीक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। भाई-बहन के रिश्तों में चल रही कड़वाहट दूर होगी। आपकी व्यवहार कुशलता के कारण आपके परिजनों से सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। कानूनी अड़चने धीरे-धीरे कम होती नज़र आएंगी। रमणीय स्थल में घूमने का मौका मिलेगा।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने की सम्भावना है। सरकारी कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। रुके कामों को पूर्ण करने के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेगा।
उपाय- बंदरों को गुड़ खिलायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। दिन भर में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी कार्य में सम्पूर्ण सावधानी बरतें। घर के मुखिया को घर में अधिक समय देने की आवश्यकता है।
उपाय- काले रंग का परहेज करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। नौकरी में आपके कार्यों की सभी प्रशंसा करेंगे। पदोन्नति के रास्ते साफ़ होते नज़र आएंगे। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- भाईयों के साथ अच्छा व्यवहार करें।    
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News