आज का राशिफल 19 नवंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Nov 19, 2020 - 05:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नई योजनाओं पर कार्य करना है तो आज का दिन उपयुक्त है पर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। अपने पुराने विवादों को निपटने का आज उचित समय है।
उपाय- मंदिर में गुड़ दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। आज ऐसी यात्रा करनी होगी जिसका लाभ आपको भविष्य में प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। परीक्षा में सफ़लता प्राप्त करेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा परन्तु अधिक फायदे के चक्कर में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है इसलिए अपनी महत्वकांक्षाओं पर नियंत्रण रखना जरुरी है।
उपाय- बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सावधानी से काम करने की आवश्यकता है। व्यापार में भी लाभ के कम ही अवसर प्राप्त होंगे। आज मन में तरह-तरह के विचार आयेंगे और किसी बात को ले कर मन आशंकित रहेगा।
उपाय- पानी में जौ प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में विजय प्राप्त करेंगे पर विरोधियों से सावधान रहें वो आप का अहित करने का भरसर प्रयास करेंगे।
उपाय- दुर्गा चालीसा का जाप करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पत्नी की सेहत में गिरावट आ सकती है और पैसा, दवाई व हस्पताल के खर्चों में व्यय होगा। कार्यक्षेत्र में किसी महिला अधिकारी के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। किसी पुराने रोग से आज के दिन के लिए छुटकारा मिलेगा। लाभदायक यात्रा का योग बनता है। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल की कमी देखने को मिलेगी।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज के दिन विवादों की स्थिति से दूर ही रहें। पेट  सम्बन्धित रोग से परेशान हो सकते हैं। खानपान में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
उपाय- शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में लाभ मिलेगा। व्यवसाय के सिलसिले में मित्रों से सहायता मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की उपलब्धि मिलने की सम्भावना है।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।      
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News