Amla Navami 2023: धन-संपत्ति के साथ चाहिए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद तो आज करना न भूलें ये उपाय

punjabkesari.in Tuesday, Nov 21, 2023 - 06:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Akshay Navami 2023: पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन अक्षय नवमी मनाई जाती है। इस बार साल 2023 में 21 नवंबर को यानी आज आंवला नवमी मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आंवला नवमी से लेकर पूर्णिमा तक जगत के पालनहार श्री हरि आंवले के पेड़ में वास करते हैं। कहते हैं आज के दिन आंवले के पेड़ से अमृत की बूंदे गिरती हैं। बता दें कि आज का यह दिन दान-पुण्य का काम करने के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है। आज के दिन किये गए दान-पुण्य का अक्षय फल मिलता है और साथ में मनचाहे वरदान की प्राप्ति होती है। अक्षय नवमी पर कुछ विशेष उपाय कर के भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। इस दिन कुछ खास उपाय करने से घर में धन-धान्य से जुड़ी हर समस्या जड़ से खत्म हो जाती है। तो आइए ज्यादा देर न करते हुए जानते हैं कि आज के दिन कौन से अचूक उपाय करने चाहिए।

PunjabKesari Amla Navami

Plant gooseberry tree आंवले का पेड़ लगाएं
अक्षय नवमी पर अपने घर के आसपास आंवले का पेड़ लगाएं। घर के सामने आंवले का पेड़ लगाने से नेगेटिव एनर्जी अंदर नहीं आती और सुख-समृद्धि बनी रहती है। आंवले का पेड़ लगाते समय वास्तु नियमों का खास ख्याल रखें।

Feed the poor गरीबों को भोजन करवाएं
अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे गरीबों को भोजन करवाना बहुत ही उत्तम माना जाता है। जो लोग यह उपाय करते हैं, उनके घर में धन-अन्न के भंडार कभी खत्म नहीं होते हैं।

PunjabKesari Amla Navami

Donate gooseberry आंवले का दान करें
अक्षय नवमी के दिन आंवले का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस उपाय को करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही धन संबंधी समस्या भी कोसों दूर चली जाती हैं।

Make Swastik on Amla leaf आंवले के पत्ते पर स्वास्तिक बनाएं
इस दिन आंवले के पत्ते पर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं और उस से बंदनवार बनाकर अपने घर के मेन गेट पर लगाएं। इससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी और आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी।

PunjabKesari Amla Navami

Amla seeds remedies आंवले के बीज के उपाय
आंवला नवमी के दिन आंवले के बीज को हरे रंग के कपड़ों में बांधकर घर या ऑफिस की तिजोरी में रखने से धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News