Kundli Tv- संतान सुख से हैं वंछित तो ये अमावस्या है आपके लिए

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 09:47 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
शुक्रवार दिनांक 07.12.18 को मार्गशीर्ष या अगहन अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। शास्त्रों ने इस अमावस्या का महत्व कार्तिक अमावस्या के समान बताया है। अगहन अमावस्या को श्रीकृष्ण व लक्ष्मी पूजन करने का विधान है। मार्गशीर्ष अमावस्या का दिन पितृ पूजन के लिए विशेष माना गया है। विष्णु पुराण के अनुसार मार्गशीर्ष अमावस्या के विशेष पूजन, स्नान, उपाय व उपवास से पितृगण के साथ-साथ ब्रह्मा, इंद्र, रुद्र, सूर्य, अग्नि व समस्त भूत प्राणियों को तृप्ती मिलती हैं तथा पितृ दोष, संतानहीन योग व राहु दोष से छुटकारा मिलता है व मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन शुक्रवार होने के कारण धृति योग बन रहा है। भविष्यपुराण के अनुसार अगहन अमावस्या राहु को अधिक प्रिय है। यह दिन धन प्राप्ति के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन लक्ष्मी अपने भक्तों पर कृपा बरसाकर उन्हें कष्टों से भी मुक्ति दिलाती हैं।
PunjabKesari
स्पेशल पूजन विधि: घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में सफ़ेद वस्त्र बिछाकर अक्षत की ढेरी पर कृष्ण, लक्ष्मी व राहु का चित्र व यंत्र स्थापित कर विधिवत षोडशोपचार पूजन करें। इत्र मिले गाय के घी का दीपक करें, चंदन से धूप करें, कृष्ण पर पीले फूल व पीला चंदन चढ़ाएं। लक्ष्मी पर गुलाबी फूल व रोली चढ़ाएं व राहु पर नीले फूल व सफ़ेद चंदन चढ़ाएं और साथ ही रेशमी मौली चढ़ाएं। नारियल की खीर का भोग लगाएं तथा तुलसी की माला से 108 बार इन विशिष्ट मंत्रों को जपें। इसके बाद भोग किसी काली गाय को डालें।
PunjabKesari
लक्ष्मी पूजन मंत्र: ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं माया-पुर्यै नमः॥

कृष्ण पूजन मंत्र: ॐ कंज-लोचनाय नमः॥

राहु पूजन मंत्र: ॐ भ्राँ भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः॥

प्रातः मुहूर्त: सुबह 08:30 से सुबह 09:30 तक।
PunjabKesari
विजय मुहूर्त: दिन 13:55 से दिन 14:36 तक।

संध्या मुहूर्त: शाम 17:20 से शाम 18:43 तक।

स्पेशल टोटके:
राहु दोष से मुक्ति के लिए:
4 सिक्के जलप्रवाह करें।

संतानहीनता से मुक्ति के लिए: दंपत्ति कृष्ण मंदिर में कटहल चढ़ाएं।

धन वृद्धि के लिए: लक्ष्मी जी पर चढ़े गोमति चक्र पर रोली लगाकर तिजोरी में रखें।
PunjabKesari
संकटों के निवारण के लिए: सरसों के तेल से बनी गुड़ की रोटी काले कुत्ते को खिलाएं।

गुडलक के लिए: देवी लक्ष्मी पर दही चढ़ाकर खाएं।

विवाद टालने के लिए: राहु देव पर कुशा लगाएं।

नुकसान से बचने के लिए: श्रीकृष्ण पर तुलसी पत्ते चढ़ाकर जलप्रवाह करें।

एजुकेशन में सक्सेस के लिए: गुलाबी स्केच पेन हाथ में लेकर ऐं ह्रीं क्लीं नमः का जाप करें।

बिज़नेस में सफलता के लिए: लक्ष्मी जी के सिक्कों पर अबीर लगाकर तिजोरी में रखें।
PunjabKesari
पारिवारिक खुशहाली के लिए: दंपत्ति श्रीकृष्ण पर गुलाब का इत्र चढ़ाएं।

लव लाइफ में सक्सेस के लिए: संध्या में राहु देव के निमित नील मिला तेल का दीपक करें।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com
Healthy जीवन जीने के लिए अपनाएं ये टोटका(video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News