जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 39 श्रद्धालु घायल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 09:04 AM (IST)

श्रीनगर/जम्मू (कमल): जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन क्षेत्र में मंगलवार को अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं की एक बस सड़क से फिसलते हुए एक घर के ऊपर जा गिरी, जिससे कम से कम 39 यात्री घायल हो गए। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के स्किम्स अस्पताल का दौरा किया और अमरनाथ यात्रियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उप-राज्यपाल ने अस्पताल प्रशासन को घायलों को बेहतरीन मैडिकल सुविधा देने के निर्देश दिए।

यह दुर्घटना हरिगनीवान क्षेत्र में उस समय हुई जब एक मोड़ पर बस चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से फिसल कर एक मकान पर जा गिरी। हादसे में मकान को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन बस नीचे लुढ़क कर सिंध नदी में गिरने से बच गई। दुर्घटना के समय घर में कोई नहीं था। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News