अमरनाथ यात्रा : जम्मू से 3,029 श्रद्धालुओं का 21वां जत्था रवाना
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 08:39 AM (IST)
जम्मू (कमल): भगवती नगर बेस कैंप जम्मू से मंगलवार को 3,029 श्रद्धालुओं के 21वें जत्थे को दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही जम्मू बेस कैंप से कुल 1,30,335 तीर्थयात्री रवाना हो चुके हैं।
इस वर्ष 3 जुलाई को अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 4.60 लाख से अधिक तीर्थयात्री बर्फीले शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल रूट के लिए 155 गाड़ियों में सवार होकर निकले 3,029 श्रद्धालुओं के काफिले में 2,310 पुरुष, 590 महिलाएं, 14 बच्चे, 45 साधु, 40 साध्वियां और 30 के करीब विदेशी तीर्थयात्री शामिल थे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
