Amarnath Yatra 2026 news : अमरनाथ यात्रा में इस बार बड़े बदलाव, अब टेंट नहीं प्री-फैब्रिकेटेड कैंप में रुकेंगे श्रद्धालु

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 09:50 AM (IST)

Amarnath Yatra 2026 Prefab Fiber Camps : अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने खास इंतजाम करने का फैसला लिया है। इस बार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे शिव भक्तों के लिए रहने के लिए व्यवस्था को बहुत आरामदायक और आधुनिक बनाया जा रहा है। पहले जहां शिव जी के भक्तों के ठहरने के लिए टेंटों का इस्तेमाल किया जाता था। अब वहीं, उनकी जगह प्रशासन ने देवों के देव महादेव के भक्तों के लिए इस बार रहने के लिए बेस कैंपों पर बने लैंडमार्क प्रीफैब और फाइबर स्ट्रक्चर वाली इमारतें पूरी तरह से तैयार कर दी है। 3 जुलाई से शुरू होने जा रही इस यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। 

इस बार क्या है मुख्य इंतजाम औक सुविधाएं  
इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेस कैंपों पर हर मौसम का सामना करने वाले प्री-फैब्रिकेटेड और फाइबर स्ट्रक्चर का इंतजाम भोलेबाबा के भक्तों के लिए किया गया है। जानकारी के अनुसार, इस बार तैयार किए जा रहे प्री-फैब्रिकेटेड कैंप में 48-48 कमरे शामिल हैं, जहां आम श्रद्धालुओं से लेकर वीआईपी मेहमानों तक के रुकने का खास इंतजाम होगा। इसके आलावा बर्फीले इलाके भक्तों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए पानी की खास व्यवस्था की गई है और हर बड़े ब्लॉक में खान-पान से जुड़ी बुनियादी जरूरतें पूरी करने के लिए इन-हाउस पेंट्री की सुविधा भी दी जाएगी।

कहां-कहां हो रही है तैयारी
अमरनाथ यात्रा के दोनों मुख्य मार्गों पर प्री-फैब्रिकेटेड कैंप का काम अंतिम चरण में हैं। हर बार की तरह ही इस बार भी नुनवन, बालटाल बेस कैंप और पंथा चौक पर खास इंतजाम किया जा रहा है। यह आधुनिक शेल्टर टेंटों के मुकाबले ज्यादा मजबूत और आरामदायक है। प्रशासन की कोशिश है कि इस बार अमरनाथ यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ें। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News