Amarnath Yatra 2026 : बाबा बर्फानी के दर्शन की योजना बना रहे हैं तो यहां डिटेल में जानें अमरनाथ यात्रा में क्या-क्या ले जाएं

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 09:39 AM (IST)

Amarnath Yatra 2026 : अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होने जी रही, जो 28 अगस्त से चलेगा। जम्मू-कश्मीर की ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी गुफा की यात्रा जितनी आध्यात्मिक है, उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी है। हिमालय की दुर्गम पहाड़ियों की ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी गुफा में हर पल मौसम बदलता रहता है और तापमान गर्मियों में भी कम रहता है। इसलिए यात्रा पर जाने से पहले पूरी तैयारी होनी बहुत जरूरी है। अगर आप भी इस साल अमरनाथ यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं कि बाबा बर्फानी यात्रा पर जाने से पहले किन जरूरी बातों के  बारे में पता होना चाहिए। 

ये भी पढ़े- 29 अप्रैल को राम राम मंदिर परिसर में  योगी आदित्यनाथ करेंगे ध्वजारोहण, राम काज की बढ़ी रफ़्तार

बाबा बर्फानी की यात्रा पर जाने से पहले बैग में क्या-क्या रखना चाहिए?
जैसे सभी को पता है कि पहाड़ी इलाके में ज्यादा भार उठाना किसी के बस की बात नहीं होती। इसलिए बैग में सिर्फ जरूरी ही सामान रखें। अपने बैग में गर्म ऊनी कपड़े ही रखें और यात्रा के दौरान किसी भी वक्त मौसम बदलता रहता है, इसलिए बैग में वॉटरप्रूफ रेनकोट जरूर रखें, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले क्या करें तैयारी?
सबसे पहले तो यात्रा पर जाने से पहले अपना पंजीकरण जरूर कराएं और इसके साथ ही सबसे खास बात की चढ़ाई करते हुए जितना ऊंचाई पर जाते रहेंगे वैसे-वैसे ऑक्सीजन की कमी महसूस होने लगती है, इसलिए अच्छे से अपनी  सेहत की जांच जरूर करवाएं। यात्रा पर जाने से पहले रोज चलने और एक्सरसाइज करने की अपनी आदत बना लें, ताकि शरीर पूरी तरह से इतनी लंबी ट्रैकिंग के लिए तैयार रहे। इसके साथ ही कुछ महत्वपूर्ण चीजें आपके बैग में होनी चाहिए जैसे- यात्रा परमिट, अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या कोई भी ID प्रूफ, RFID कार्ड।

खान-पान और ऊर्जा के बैग में क्या रखें?  
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के द्वारा रास्ते में लंगर और मेडिकल कैंप का पूरा इंतजाम होता है पर फिर भी अपनी पूरी तैयारी रखना बहुत जरूरी है। यात्रा पर जाने से पहले अपने बैग में डार्क चॉकलेट, गुड़, चिक्की, सूखे मेवे और ग्लूकोज रखें। ये चीजें आपको तुरंत ऊर्जा देंगी। शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है ताकि ऊंचाई पर होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News