Amarnath Yatra : भक्त कर रहे पुकार चलो बाबा के द्वार, जम्मू से 4821 श्रद्धालुओं को किया रवाना

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2024 - 08:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू (कमल): जम्मू से शुक्रवार को 4821 श्रद्धालुओं का एक और जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। जत्थे में बालटाल के लिए 1731 श्रद्धालुओं को 54 वाहनों में रवाना किया गया जबकि पहलगाम के लिए 3090 श्रद्धालुओं को 96 वाहनों में भेजा गया। दोनों काफिलों को सी.आर.पी.एफ. की कड़ी सुरक्षा दी गई।

बालटाल के लिए भेजे गए जत्थे में 985 पुरुष, 733 महिलाएं, 3 बच्चे, 10 साधु शामिल हैं जबकि पहलगाम-चंदनवाड़ी के लिए रवाना किए गए जत्थे में 2274 पुरुष, 749 महिलाएं, 5 बच्चे, 53 साधु और 9 साध्वियां शामिल हैं। दक्षिण कश्मीर स्थित दोनों आधार शिविरों की तरफ कुल 150 वाहनों में यात्रियों को भेजा गया जोकि शाम तक अपने-अपने गंतव्यों तक पहुंच चुके थे।

Kokila Vrat: मनचाहा वर और पति की लंबी उम्र देता है ये व्रत, पढ़ें कथा

Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा पर करें ये उपाय, धन और खुशियों की होगी बरसात

August Horoscope 2024: मेष से मीन राशि वाले जानें, कैसा रहेगा आपके लिए अगस्त का महीना

Sawan somvar vrat: इस विधि से करें सावन सोमवार व्रत, भगवान शिव होंगे प्रसन्न

Sawan somwar vrat: सावन सोमवार व्रत करने वाले रखें कुछ बातों का ध्यान

Sawan somvar vrat- सावन सोमवार व्रत रखने वाले न करें ये काम

Sawan Somvar Vrat Katha: मनचाही मुराद पूरी करने के लिए पढ़ें, सावन सोमवार व्रत कथा

Sawan special: सावन के महीने में इन चीजों को खाने से भोलेनाथ होते हैं नाराज

आज का पंचांग- 20 जुलाई, 2024

श्रद्धालुओं में दर्शन के लिए अति उत्साह
गुजरात के जाम नगर से आए अमिता बेन, श्रुति, विजय पाटिल बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए अति उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि बड़े नसीब वालों को बाबा भोले का बुलावा आता है। वे सब काम छोड़ कर आए हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन उनका सपना रहा। हालांकि काफी गर्मी है लेकिन जम्मू में पहुंचने पर उन्हें काफी अच्छा लगा। यात्रियों के लिए अच्छा प्रबंध किया गया है। यात्रा भले ही दुर्गम हो, एक बार बाबा बर्फानी के दर्शन करना चाहते हैं। पवित्र गुफा में बाबा के दर्शन मात्र से लोगों के सारे पाप कट जाते हैं। वे न सिर्फ अपने परिवार बल्कि समस्त विश्व की मंगलकामना की प्रार्थना करेंगे।

ऑन द स्पॉट पंजीकरण काऊंटरों पर बढ़ती जा रही भीड़
अब अमरनाथ यात्रा की गति थोड़ी कम हुई है लेकिन अब तक साढे़ तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन कर लिए हैं जबकि भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जारी है। पिछले साल साढ़े चार लाख से अधिक लोगों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। इस बार यात्रा 29 जून से शुरू होकर 19 अगस्त तक जारी रहेगी। रोजाना सैंकड़ों की संख्या में यात्री जम्मू पहुंच रहे हैं। देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है लेकिन फिर भी लोग अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। 

जम्मू में सरस्वती धाम और महाजन हॉल में ऑन द स्पाट पंजीकरण काऊंटरों पर सबसे अधिक भीड़ जुट रही है जबकि पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर मेें साधुओं का पंजीकरण जारी है। सरस्वती धाम और महाजन हॉल में 2-2 पंजीकरण काऊंटर बनाए गए हैं जिनमें अब अधिक भीड़ दिखाई नहीं दे रही। 
राम मंदिर में अमरनाथ यात्रा के लिए बड़ी संख्या में साधुओं का पहुंचना जारी है। रोजाना 100 से ऊपर साधु यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। पंजीकरण कराने के बाद कुछ साधुओं को राम मंदिर में ठहराया जा रहा है और कुछ को यात्री निवास में भेजा जा रहा है। राम मंदिर में ही साधुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। राम मंदिर में ठहरने वाले साधुओं की मंडलियां भजन कीर्तन से माहौल को भक्तिमय कर रही हैं।

यात्री निवास जम्मू में सुरक्षा चाक-चौबंद
जम्मू के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सी.आर.पी.एफ. और जम्मू-कश्मीर पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है। यात्रा के लिए पंजीकृत यात्रियों के अलावा बेस कैम्प के अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। वहीं पंजीकरण के बाद यात्री निवास में प्रवेश के लिए यात्रियों की सुरक्षा जांच भी जाती है। इसके लिए लम्बी-लम्बी कतारें लगती हैं। कतारों में लगे श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। 

यात्रियों की सुरक्षा जांच में लगे पुलिस और सी.आर.पी.एफ. के जवान अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ यात्रा पर जाने वाले लोगों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। यही कारण है कि जम्मू क्षेत्र में आतंकी हमले के कारण भी तीर्थयात्रियों में जरा भी भय नहीं है। न ही उनके हौसले डगमगा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News