कान्स रेड कार्पेट पर नजर बचाने का देसी तरीका, आलिया भट्ट का काला टीका बना चर्चा का केंद्र
punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 02:10 PM (IST)
Alia Bhatt Evil Eye Protection Trend : जैसे की सभी को पता है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 12 मई, 2026 से शुरू हो गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। आलिया भट्ट के हर लुक ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी लुक से ज्यादा अपने देसी परंपरा के लिए इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। आलिया भट्ट ने बुरी नजर से बचने के लिए अपने कान के पीछे काला टीका लगाया है।
क्यों लगाया अलिया भट्ट ने कान के पीछे काला टिका
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की कान्स फिल्म फेस्टिवल की सभी लुक और तस्वीरें लोगों का दिल जीत रही है। उनके वायरल हो रही तस्वीरों में उनके बाएं कान के पीछे लगे काले तिल ने सभी का ध्यान उनकी तरफ आकर्षित कर दिया है। आलिया भट्ट ने बुरी नजर से बचने के लिए अपने कान के पीछे काला टिका लगाया है। इससे पहले भी अलिया भट्ट को गाला डेब्यू के दौरान काला टिका लगाए हुआ देखा जा चुका है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो भारतीय परंपरा से बुरी तरह जुड़ी हुआ है।
IIFA ने भी शेयर की की फोटो
आलिया भट्ट की कान्स तस्वीरें जितने तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उतना ही लोग उनकी लुक और ड्रेस को लेकर चर्चा कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भर-भर कर उनकी तस्वीरों में अपना प्यार लुटा रहे हैं। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से आलिया भट्ट की कान्स तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ ही बॉलीबुड के बाकी सितारे भी उनके कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं।
