अक्षय तृतीया आज: सजेगा पंडाल, बजेंगी शहनाइयां, जोड़े बंधेंगे विवाह के बंधन में

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 09:59 AM (IST)

नई दिल्ली  (ज्ञानप्रकाश/नवोदय टाइम्स): अक्षय तृतीया इस बार 19 अप्रैल यानी रविवार को पड़ रही है, और इस शुभ अवसर पर राजधानी दिल्ली के शहरभर में शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी। मान्यता है कि इस दिन बिना किसी विशेष मुहूर्त के भी विवाह, गृह प्रवेश और खरीदारी जैसे शुभ कार्य किए जा सकते हैं, इसी वजह से सैकड़ों अनसुलझे जोड़े इस दिन विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे।

Akshaya Tritiya 2026

अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त 
पूजा का सबसे शुभ समय:
सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक
कुल समय अवधि: 1 घंटा 32 मिनट
तृतीया तिथि का आरंभ: 19 अप्रैल 2026, सुबह 10:49 बजे से
तृतीया तिथि का समापन: 20 अप्रैल 2026, सुबह 07:27 बजे तक
हजारों शादियां होने का अनुमान है। अलग-अलग ट्रेड संगठनों के अनुसार, यह संख्या 10 से 15 हजार के बीच पहुंच सकती है।

Akshaya Tritiya 2026

बाजारों में रौनक
दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में विवाह समारोहों की तैयारियां जोरों पर हैं। बैंक्वेट हॉल, होटल और धर्मशालाएं पहले से ही बुक हो चुकी हैं। पंडितों और कैटरिंग सेवाओं की मांग भी काफी बढ़ गई है। ज्वेलरी, कपड़े और सजावट के बाजारों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, अक्षय तृतीया के चलते इस बार कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। सर्राफा बाजार से लेकर कपड़ा बाजार तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।

ट्रैफिक और पार्किंग, प्रशासन अलर्ट पर
एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में शादियां होने के चलते ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है। प्रमुख वेडिंग लोकेशनों के आसपास ट्रैफिक मैनेजमेंट की विशेष व्यवस्था की जा रही है। वहीं, विवाह आयोजकों का कहना है कि एक ही दिन में अधिक शादियां होने के कारण व्यवस्थाओं को संभालना चुनौतीपूर्ण हो गया है। 

Akshaya Tritiya 2026

यहां सबसे ज्यादा शादियां
ग्राउंड इनपुट के मुताबिक, राजधानी के कई इलाकों में शादी समारोहों की सबसे ज्यादा बुकिंग देखने को मिल रही है, द्वारका, जनकपुरी, उत्तम नगर: यहां के बैंक्वेट हॉल और कम्युनिटी सेंटर पूरी तरह से बुक हैं। रोहिणी, पीतमपुरा, शालीमार बाग, लक्ष्मी नगर, शाहदरा, विवेक विहार में भी भारी भीड़ दिख रही है। छतरपुर, महरौली, फतेहपुर बेरी: फार्महाउस वेडिंग का हब, यहां हाई-प्रोफाइल शादियां ज्यादा होंगी। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में भी बड़ी संख्या में विवाह समारोह होंगे। 

वेडिंग प्लानर
स्थानीय वेडिंग प्लानर बताते हैं कि अक्षय तृतीया का दिन बिना मुहूर्त के भी शुभ माना जाता है, इसलिए लंबे समय से टल रही शादियां इसी दिन तय की गई हैं। बैंक्वेट मालिकों के अनुसार, एक-एक इलाके में दर्जनों शादियां एक ही दिन में हो रही हैं, जिससे व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ गया है।

Akshaya Tritiya 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News