Adhik Maas Kalashtami 2026 Daan : जीवन की परेशानियों से चाहिए छुटकारा तो कालाष्टमी पर जरूर करें इन चीजों का दान
punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 02:26 PM (IST)
Adhik Maas Kalashtami 2026 Daan : अधिक मास के दुर्लभ संयोग के कारण इस बार की कालाष्टमी बहुत खास मानी जा रही है। भगवान शिव के रौद्र रूप भगवान कालभैरव को समर्पित यह तिथि जीवन के सभी कष्टों, कर्जों, बीमारियों और ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए सर्वोत्तम है। माना जाता है कि इस दिन काल भैरव की पूजा करने के साथ कुछ चीजों का दान किया जाए तो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है और पैसों से जुड़ी समस्या हल होती है। तो आइए जानते हैं कालाष्टमी के दिन कौन सी चीजों का दान करना चाहिए।

काले तिल और उड़द की दाल का दान
कालाष्टमी के दिन गरीबों और जरूरतमंदों लोगों को काले तिल और उड़द की दाल का दान करें। माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से ग्रहों का क्रूर प्रभाव शांत होता है और कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।
सरसों का तेल का दान
कालाष्टमी के दिन एक कटोरी में सरसों का तेल भैरव मंदिर में दान कर दें या मंदिर में जाकर बाबा के सामने दीपक जलाएं। ऐसा करने से जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है और आर्थिक स्थिति ठीक होती है।

काले रंग के वस्त्र या कंबल का दान
इस पावन तिथि पर किसी जरूरतमंद, बुजुर्ग या किसी रोगी को काले रंग का नया कपड़ा या कंबल दान करें। ऐसा करने से कालभैरव प्रसन्न होकर अपने भक्तों की हर संकट से रक्षा करते हैं।
मीठी रोटियां या पुए का दान
कालभैरव का वाहन कुत्ता माना जाता है, इसलिए इस दिन पशुओं को भोजन कराना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिनमीठी रोटियां या पुए काले कुत्ते को खिलाएं। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
