Adhik Maas Amavasya: आज पुरुषोत्तमी अमावस्या पर इन राशियों को मिलेगा मुनाफा, उठाएं लाभ

punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2023 - 11:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Adhik Maas Amavasya 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार अधिक मास का समापन 16 अगस्त को होगा, इसी के साथ इस दिन अमावस्या तिथि भी है। इस पुरुषोत्तमी अमावस्या को मलमास या अधिक मास की अमावस्या भी कहा जाता है।  इसी के साथ आपको बता दें कि इस वर्ष 19 साल बाद अमावस्या पर महासंयोग बन रहा है। मलमास में आने वाली अमावस्या को बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन के सब संकट दूर हो जाते हैं। महासंयोग बनने के कारण अमावस्या के दिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके ऊपर भगवान की असीम कृपा बरसेगी। तो चलिए जानते हैं कौन सी है वो राशियां।

PunjabKesari Adhik Maas Amavasya

These zodiac signs will get benefits इन राशियों को मिलेगा लाभ
Aquarius कुम्भ राशि: कुम्भ राशि के जातकों के ऊपर अधिकमास का बहुत शुभ प्रभाव रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। धन प्राप्त करने के लिए ये समय बढ़िया है। हर तरह की परेशानियों से निजात मिलेगा। कारोबार करने वालों के लिए समय बहुत सही है। हर परिस्थिति में माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

Virgo कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए ये दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा। बिजनेस करने वालों के लिए लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं। धन में बढ़ोतरी होगी। संतान की तरफ से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने से मन खुश रहेगा।

PunjabKesari Adhik Maas Amavasya

Taurus वृषभ राशि: करियर में चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। हर तरह की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। जो लोग नौकरी में तलाश में हैं, उन्हें बढ़िया अवसर मिलेंगे। सेहत भी सही रहेगी। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

Libra तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए समय लाभकारी रहने वाला है। सेहत में चल रही समस्या में सुधार होगा। पारिवारिक सम्पति से जुड़ा विवाद भी खत्म हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से खुश होंगे। जो व्यक्ति शादी के इन्तजार में हैं, उनकी तलाश भी पूरी हो जाएगी। विवाह के योग बनेंगे।

PunjabKesari Adhik Maas Amavasya


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News