इन बातों को न करें किसी के साथ Share, वरना पड़ सकता है आपको पछताना

punjabkesari.in Monday, Jan 13, 2020 - 04:54 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज के समय में हर कोई अपने दिल की बात किसी न किसी से शेयर जरूर करता है। ऐसा कहा भी जाता है कि अपने मन की बात किसी से कह देने से खुद के मन का बोझ हल्का हो जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुछ बातें इंसान को केवल खुद तक ही सीमित रखनी चाहिए, वरना कोई भी इस चीज़ का फायदा उठा सकता है। वहीं आचार्य चाणक्य के मुताबिक हर इंसान को कुछ बातों का जिक्र किसी के साथ नहीं करना चाहिए, वरना ये बाद में उसके लिए नुकसानदायक हो सकता है। 
PunjabKesari
चाणक्य नीति कहती है कि बुद्धिमान व्यक्ति को कभी भी अपनी आर्थिक स्थिति की चर्चा किसी से भी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि सामने वाला आपका मजाक बना सकता है या फिर मदद करने के डर से आपसे दूर हो जाए। इसलिए अपनी समस्या का समाधान खुद ही निकालें।
Follow us on Twitter
जो आपसे मीठी मीठी बातें करते हों और आपके पीठ पीछे आपकी बुराई। ऐसे लोगों से अपने दिल की बात कभी नहीं बतानी चाहिए। 
PunjabKesari
चाणक्य के अनुसार किसी भी चीज की बड़ी प्लानिंग को अपने तक ही रखें इसे किसी से भी शेयर न करें, क्योंकि इससे आपके कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

समझदार व्यक्ति अपनी पत्नी के चरित्र के बारे में किसी को कुछ नहीं बताता। जो पुरुष अपनी पत्नी के साथ हुए वाद विवाद, सुख दुख की बातों को दूसरों से शेयर करता है वह कभी भी मुसीबत में पड़ सकता है।
PunjabKesari
चाणक्य का कहना है कि अपने साथ हुए अपमान के बारे में किसी को भी नहीं बताना चाहिए। क्योंकि इससे आपकी प्रतिष्ठा दूसरों की नजर में कम हो सकती है।
Follow us on Instagram


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News