घर में इस जगह रखा है फिश एक्वेरियम तो दोगुनी हो जाएंगी खुशियां

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2020 - 04:01 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र की मानें तो मानव जीवन से संबंधित हर चीज़ का अपना प्रभाव होता है। कहने का भाव है कि व्यक्ति के आस-पसा रखी प्रत्येक चीज़, व्यक्ति पर अपना असर छोड़ती है। मगर ये प्रभाव अच्छे होता है या बुरे इस बारे में हर कोई नहीं जान पाता। तो चलिए आपकी इस परेशानी को हम दूर किए देते हैं। बताते हैं आपको कि घरों में शो पीज के तौर पर उपयोग होने वाला फिश एक्वेरियम घर के लोगों पर कैसा प्रभवा डालता है। 
PunjabKesari,  Fish Aquarium, Vastu shastra, Vastu Dosh, Vastu Shastra in hindi, Fish Aquarium Place,  Fish Aquarium Direction, Vastu Dosh in hindi, Home Vasu Dosh, Basic Vastu Facts
दरअसल बताया जाता है कि वास्तु में फिश एक्वेरियम को केवल एक शो पीज नहीं बल्कि एर्नजी को उत्पन्न करना वाला माना जाता है। बल्कि कहा जाता है कि एक्वेरियम के अंदर संतुलन 5 तत्व के मौजूद हैं जब ये पांचों तत्व एक-दूसरे के साथ मिलते हैं तो यह एक प्रकार की ऊर्जा को प्रवाहित करते हैं। इसलिए इसे घर आदि में रखने की दशा व दिशा हमेशा सही होनी चाहिए। अगर इन्हें घर आदि में किसी भी स्थान पर रख दिया जाए तो ये अपने उल्टा प्रभाव देने लगते हैं। तो अगर आप इसे घर में रखना चाहते हैं या इसे रखने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें इसके लिए आपके लिए वास्तु शास्त्र में आगे बताई जाने वाली इन बातों को जानना बहुत ही ज़रूरी है। 


यहां जानें वास्तु में बताई फिश एक्वेरियम से जुड़ी ये खास बातें- 
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार एक्वेरियम को हमेशा पूर्व, उत्तर तथा पूर्व-उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि घर का उत्तरी भाग करियर का प्रतिनिधित्व तथा पूर्वी भाग खुशहाली को दर्शाता है। 

PunjabKesari,  Fish Aquarium, Vastu shastra, Vastu Dosh, Vastu Shastra in hindi, Fish Aquarium Place,  Fish Aquarium Direction, Vastu Dosh in hindi, Home Vasu Dosh, Basic Vastu Facts
जो दंपत्ति अपने बीच के प्रेम को बढ़ाना चाहता हो, उन्हें अपने घर के मुख्य द्वार की बाईं ओर फिश एक्वेरियम रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इसे द्वार के दाईं ओर रखने से घर के पुरुष का मन अधिक चंचल होता है। 

इससे के बारे में ये हिदायत दी जाती है कि किसी भी व्यक्ति को कभी भी इसे किचन या बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। इन दोनों स्थानों पर इसे रखने से घर तथा जीवन में नकारात्कमता बढ़ती है। 

इसके अलावा इस बात का भी खास ध्यान रखना चाहिए, इस फिश एक्वेरियम के अंदर 1 काले रंग की मछली के साथा 8 या 9 की संख्या में मछलियां होनी चाहिए। 
PunjabKesari,  Fish Aquarium, Vastu shastra, Vastu Dosh, Vastu Shastra in hindi, Fish Aquarium Place,  Fish Aquarium Direction, Vastu Dosh in hindi, Home Vasu Dosh, Basic Vastu Facts

अगर किसी हाल में एक्वेरियम की कोई मछली मर जाती है तो उसे जल्दी से जल्दी हटाकर उसके स्थान पर नई मछली को फिश टैंक में डाल देना चाहिए, ऐसा न करने पर एक्वेरियम में बदबू के साथ-साथ घर में नाकारात्मक फैल जाती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Related News