क्या आप जानतें हैं इन पंचदेवों की पूजा के बारे में ?

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2019 - 05:51 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
वैसे तो हिंदू धर्म में प्रथम पूज्य देव भगवान गणेश को माना जाता है। सनातन परंपरा में प्रत्यक्ष देवता सूर्य, प्रथम पूज्य भगवान गणेश, देवी दुर्गा, देवाधिदेव भगवान शिव और भगवान विष्णु, पंचदेव कहलाते हैं। सनातन परंपरा में आस्था रखने वाले व्यक्ति को इन सभी की पूजा करना अनिवार्य माना जाता है। मान्यता है कि प्रतिदिन पूजा के दौरान पंचदेव का ध्यान एवं मंत्र जप करने वाले पर इन सभी की कृपा बरसती है और उसके घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। ऐसा में अगर आप नहीं जानते इनकी पूजा व मंत्रों के बारे में तो आज हम आपको इनकी पूजा की विधि के बारे में बताएंगे।
PunjabKesari, kundli tv, lord ganesha image

राशि के अनुसार करें गणेश पूजन, बरसेगी बप्पा की कृपा (VIDEO)

गणेश जी का ध्यान मंत्रः
शास्त्रों में इन्हें पंचदेवता पंचभूतों के स्वामी कहा जाता है। इनमें गणपति जलतत्व के अधिपति हैं, इसलिए उनकी सबसे पहले पूजा करने का विधान हैं।
प्रात: स्मरामि गणनाथमनाथबन्धुं सिन्दूरपूरपरिशोभितगण्डयुग्मम्।
उद्दण्डविघ्नपरिखण्डनचण्डदण्ड - माखण्डलादिसुरनायकवृन्दवन्द्यम्।।
PunjabKesari, kundli tv, lord vishnu image

भगवान विष्णु के चरणों में क्यों रहती हैं लक्ष्मी ? (VIDEO)

विष्णु जी का ध्यान मंत्रः
भगवान विष्णु को आकाश तत्त्व के स्वामी कहा गया है, इसलिए उनकी साधना शब्दों अर्थात् मंत्रादि के माध्यम से करने का विधान है।
प्रात: स्मरामि भवभीतिमहार्तिनाशं नारायणं गरुडवाहनमब्जनाभम्। महाभिभृतवरवारणमुक्तिहेतुं चक्रायुधं तरुणवारिजपत्रनेत्रम्॥
PunjabKesari, kundli tv, lord shiva image

शिव पूजन में इन कपड़ों का न करें इस्तेमाल वरना (VIDEO)

शिव जी का ध्यान मंत्रः
भगवान शिव पृथ्वी तत्त्व के स्वामी है, ऐसे में पंचदेवों में उनकी शिवलिंग के रुप में पूजा करने का विधान है। 
प्रातः स्मरामि भवभीतिहरं सुरेशं गङ्गाधरं वृषभवाहनमम्बिकेशम् ।
खट्वाङ्गशूलवरदाभयहस्तमीशं संसाररोगहरमौषधमद्वितीयम् ॥
PunjabKesari, kundli tv, mata rani image
देवी जी का ध्यान मंत्रः
चूंकि अग्नि तत्त्व की स्वामिनी देवी दुर्गा हैं, इसलिए शक्ति की साधना अग्निकुंड के हवन आदि के माध्यम से करने का विधान है। 
प्रात: स्मरामि शरदिन्दुकरोज्ज्वलाभां सद्रत्नवन्मकरकुण्डलहारभूषाम् ।
दिव्यायुधोर्जितसुनीलसहस्त्रहस्तां रक्तोत्पलाभचरणां भवतीं परेशाम् ।।
PunjabKesari, kundli tv, surya dev image
सूर्यदेव जी का ध्यान मंत्रः
प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्यदेव वायु तत्व के स्वामी हैं। ऐसे में उन्हें पवित्र जल से अर्घ्य एवं नमस्कार के माध्यम से साधना की जाती है।
प्रातः स्मरामि खलु तत्सवितुर्वरेण्यं, रूपं हि मण्डलमृचोअथ तनुर्यन्जूषि। 
सामानि यस्य किरणा: प्रभावादिहेतुं, ब्रह्माहरात्मकमलक्ष्यमचिन्त्यरूपम्।।

आप भी पूजा में काले कपड़े पहनकर जाते हैं तो... I (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News