आज का राशिफल- 24 अप्रैल 2026

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 01:00 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छा ऑफर आ सकता है। सिंगल जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि आ सकती है। सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज घर से बाहर जाने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लेकर जाएं। जीवनसाथी के साथ बाहर खाना खाने जा सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। संतान की सेहत का ख्याल रखें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। युवाओं को करियर के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मित्रों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज थोड़ी थकावट रह सकती है, सेहत का ख्याल रखें। 

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। लंबे समय से रुके हुए पैसे आज वापस मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। प्रेमी आज आपसे अपने मन की बात बोल सकता है। आज सेहत बिगड़ सकती है इसलिए सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापार के दौरान किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात के संकेत हैं। घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। संतान आज आपके लिए कोई तोहफा ला सकती है। आज बाहर के खाने से परहेज़ रखें नहीं तो पेट की समस्या हो सकती है।  

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कामकाज के चलते किसी से बहस हो सकती है। रुके हुए काम जल्दी पूरे हो सकते हैं। बिज़नेस करने वालों को अच्छी डील मिल सकती है। आज सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले तरक्की लेकर आएगा। माता-पिता के साथ चल रहा तनाव आज ठीक हो सकता है। व्यापार में भाई-बहन से सहयोग मिल सकता है। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशी बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का साथ मिल सकता है। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो नए अवसर मिल सकते हैं। आज खानपान में की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। समाज में आपके काम की तारीफ हो सकती है। कामकाज के चलते लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है। आज पुराने विवादों का समाधान हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। आज अचानक से किसी खास से मुलाकात हो सकती है। परिवार में किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापारी व्यापार बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। नवविवाहित जोड़ा कहीं घूमने जा सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सेहत सही रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News