आज का राशिफल- 2 सितंबर 2026
punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 01:08 AM (IST)
आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 02 सितंबर 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास भाद्रपद तिथि पंचमी नक्षत्र भरणी रहेगा, आज का योग है ध्रुव और करण गर। आज के खास दिन पर सूर्य सिंह राशि में रहेंगे और चंद्र मेष राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक। आज का दिशाशूल उत्तर की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें।
आज का विशेष- हल षष्ठी
आज का महा उपाय- गणेश जी को सिंदूर का तिलक लगाएं और फिर अपने माथे पर भी प्रसाद स्वरुप लगाएं।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। माता-पिता के साथ किसी आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। बड़े भाई-बहन से किसी बात पर बहस हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। युवा कुछ नया सीखने के बारे में मन बना सकते हैं। परिवार में आपके विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। बाहर के खाने से परहेज़ करें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में जीवनसाथी का साथ मिल सकता है। घर खर्च बढ़ सकता है। सामाजिक कार्यों में मन लग सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। संतान को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। आज सिर दर्द परेशान कर सकता है, आराम करें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव बातचीत से कम हो जाएगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। युवाओं को काम ढूंढने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। गला खराब हो सकता है, ठंडी चीज़ों का सेवन न करें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदों से भरा रहेगा। प्रेमी आपसे अपने मन की बात कह सकता है। व्यापार के सिलसिले में विदेश जाने का प्लान बन सकता है। किसी भी बाहर वाले की बातों में आकर निर्णय न लें। सेहत पहले से अच्छी रहेगी।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार करने वालों को डील हासिल करने में थोड़ी और मेहनत करनी पड़ सकती है। दोस्तों के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बन सकता है। धन लाभ के योग हैं। रात को समय से सोएं, सेहत सही रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा। सिंगल जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों से काम को पूरा करने में मदद मिल सकती है। बिना सोचे-समझे धन खर्च न करें। सेहत पहले से ठीक महसूस हो सकती है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार में किसी ज़रूरी विषय पर चर्चा हो सकती है। आज पिता जी की किसी भी बात को न टालें। अटका हुआ धन किसी की सहायता से वापस मिल सकता है। कंधों में दर्द हो सकता है, ख्याल रखें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरी करने वाले परिवार के लिए समय ज़रूर निकालें। जो लोग वाहन लेने की सोच रहे हैं उनके लिए समय ठीक है। लंबे समय से अटके काम गति पकड़ सकते हैं। आज आलस न करें, आपके लिए बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। नौकरी में बदलाव का सोच रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल रहेगा। प्रेमी के साथ डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। आज थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, आराम करें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापारी किसी भी दस्तावेज़ के बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। पैसों का हिसाब-किताब खुद से रखेंगे तो बेहतर रहेगा। आज कोई आपसे अपने दिल की बात बोल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari