आज का राशिफल- 24 अगस्त 2026

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 07:22 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। पैसों और दस्तावेज़ से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको महंगी पड़ सकती है। आज थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान के दर्शन करने जा सकते हैं। प्रेमी साथ में डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी पुराने मित्र से आज मुलाकात हो सकती है। सेहत सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। घर पर मेहमान दस्तक दे सकते हैं। युवा भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकते हैं। धन लाभ के योग बनते हुए नज़र आ सकते हैं। आज सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।  

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। माता-पिता के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। सिंगल जातकों को प्रेम प्रस्ताव आ सकता है। किसी बात को लेकर मन विचलित रह सकता है। संतान की सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। युवा खुद का काम शुरू कर सकते हैं। प्रेमी से कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कामकाज से आराम मिल सकता है। काम की तलाश करने वालों को काम मिल सकता है। बड़ों की दी सलाह को नज़रअंदाज़ न करें। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार करने वालों को अच्छी डील के लिए ऑफर आ सकता है। बड़े भाई-बहन को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को बॉस से डांट पड़ सकती है। आज सिर दर्द हो सकता है, ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। घर में किसी छोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है, जिससे रिश्तों में मिठास पैदा हो सकती है। घर खर्च बढ़ सकता है। सेहत सही रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा न करें। अगर किसी भी प्रकार का तनाव महसूस कर रहे हैं तो किसी अपने से बात करना आपके लिए मददगार हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से समय सही है।  

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। साझेदारी का व्यापार करने वालों को फायदा हो सकता है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय निकल सकता है। पर्याप्त नींद ज़रूर लें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक खुद का काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। घर में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है, आराम करें।  

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। घर के किसी सदस्य को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज के सिलसिले में दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News