आज का राशिफल- 23 अगस्त 2026

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2026 - 09:42 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर की किसी वस्तु को ठीक करने में पैसा खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिल सकता है। पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। लंबे समय तक काम करने से बचें और शरीर को पर्याप्त आराम दें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। व्यापार में आ रही चुनौतियों से राहत मिल सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। व्यापार के जरिए नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। पैसों को सोच समझकर खर्च करें। भोजन का समय नियमित रखने की कोशिश करें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। बेरोज़गार लोगों को पसंद का काम मिल सकता है। पैसों को लेन-देन में सावधानी रखें। किसी के भी झगड़े में दखल न दें। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। कारोबार में किसी नए ग्राहक से संपर्क भविष्य के लिए लाभकारी रह सकता है। पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। बाहर का खाना खाने से परहेज़ करें, पेट खराब हो सकता है।  

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। किसी पुराने संपर्क का फायदा व्यापारियों को मिल सकता है। संतान से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज धन खर्च करने से पहले बजट बनाकर चलें। घर के बड़ों की सेहत का ख्याल रखें।  

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल साबित हो सकता है। अचानक से मेहमानों के आने से दिनचर्या में बदलाव हो सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए खर्चों को व्यवस्थित करना उचित रहेगा। आंखों में थकान हो तो कुछ समय स्क्रीन से दूरी बनाएं।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। लंबे समय से अटके काम आज गति पकड़ सकते हैं। पैसों के निवेश में जल्दबाज़ी न करें। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। खरीदारी करते समय आकर्षक वस्तुओं के बजाय जरूरी सामान को प्राथमिकता दें। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापारी जिस डील के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उन्हें वह डील मिल सकती है। परिवार में थोड़ा तनाव पैदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को काम के सिलसिले में जन्मस्थान से दूर जाना पड़ सकता है। ज्यादा तला हुआ भोजन लेने से बचना उचित रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। विदेश जाने के बारे में सोच रहे हैं तो घर पर बात कर सकते हैं। परिवार के साथ छोटी यात्रा या बाहर घूमने की योजना बन सकती है। धन बचाने के लिए छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करना फायदेमंद रहेगा। देर तक जागने के कारण होने वाली थकान से बचें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापार करने वालों को कोई बड़ा ऑडर मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों काम के दौरान सहकर्मियों से मदद लेनी पड़ सकती है। सेहत सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। धन से जुड़े किसी भी मामले में जल्दबाज़ी न करें। मनोरंजन के साधनों पर पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी की मिली उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों के साथ समय ज़रूर बिताएं।  गर्दन और कंधों पर अधिक दबाव पड़ने से बचें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। घर में किसी सदस्य के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। कामकाज से जुड़े दस्तावेज़ों को ध्यान से रखें। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News