आज का राशिफल- 18 अगस्त 2026

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 06:40 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। बिज़नेस कर रहे जातकों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को प्रमोशन मिल सकती है। अचानक से किसी खास के मुलाकात हो सकती है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। युवाओं को पसंद की कंपनी से ऑफर आ सकता है। बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा। किसी करीबी से मिली कोई सलाह आपके लिए अहम साबित हो सकती है। घर के कामों को पूरा करने में जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।  

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आज आपको अपने विचार साझा करने का मौका मिल सकता है। समाज में आपके व्यवहार की तारीफ हो सकती है। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। यात्रा करने के योग बन सकते हैं। आज बाहर का खाने से परहेज़ करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। कामकाज के चलते आज किसी ऐसे से मुलाकात हो सकती है, जिसका फायदा आपको आने वाले समय में हो सकता है। धन खर्च सोच समझकर करेंगे तो बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन ठीक हो सकती है। कंधों में दर्द महसूस हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। धन खर्च करते समय अपनी ज़रूरतों को प्राथमिकता ज़रूर दें। व्यापार में सतर्क रहें, कोई आपके खिलाफ साज़िश रच सकता है। किसी तीसरे के चलते अपने प्रेम जीवन में तनाव न पैदा होने दें। सेहत के हिसाब से दिन सामान्य रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए उम्मीदों भरा रह सकता है। लंबे समय से अटकी हुई डील मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातक किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। परिवार में पुरानी गलतफहमी दूर होने की संभावना है। धन से जुड़ी किसी योजना को आगे बढ़ाने से पहले पूरी जानकारी जुटाएं। आराम की कमी से चिड़चिड़ापन हो सकता है।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक साबित हो सकता है। घर में अचानक मेहमान आने से खुशी का माहौल बन जाएगा। कामकाज के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। परिवार के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाज़ी करने से बचें। किसी के दबाव में आकर किसी भी प्रकार का निर्णय न लें। खर्चों का हिसाब रखना आपके लिए उपयोगी रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज काम के बोझ से आराम मिल सकता है। लंबे समय तक खाली पेट रहने से बचें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। व्यापार में चल रही दिक्कतों से राहत मिल सकती है। घर से जुड़ी सुविधाओं पर पैसा खर्च हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन अनुकूल रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से आपसी प्रेम और भी गहरा होगा। अचानक से पार्टनर के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी पार्टी में शामिल होने का मौका मिल सकता है। बदलते मौसम का असर आपकी सेहत पर हो सकता है।  

कुंभ राशि वालों आज किसी पुराने प्रयास से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज में आपकी बात को गंभीरता से सुना जाएगा। परिवार में किसी सदस्य के साथ भविष्य की तैयारी को लेकर चर्चा होगी। बिना जरूरत किसी महंगी वस्तु पर खर्च करने से बचें। दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

मीन राशि वालों आज मन में चल रही किसी उलझन का जवाब आपको अपने अनुभव से मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी पुराने सहकर्मी से संपर्क दोबारा स्थापित होगा। परिवार में आपकी उपस्थिति से माहौल सकारात्मक रहेगा। किसी जरूरी काम के लिए धन अलग रखने की योजना बना सकते हैं। देर तक एक ही जगह बैठे रहने से बचें और शरीर को सक्रिय रखें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News