आज का राशिफल- 15 अगस्त 2026
punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 07:03 AM (IST)
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत करने समाधान निकालने की कोशिश कर सकते हैं। माता-पिता के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। अचानक छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सिर और आंखों को आराम देने के लिए कुछ समय विश्राम करें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। कारोबार में सावधानी से काम लेने की ज़रूरत है। नौकरी करने वालों को किसी नए व्यक्ति के साथ मिलकर काम करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सेहत सही रहेगी।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कामकाज के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषय समझने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता मिलेगी। कारोबार में अपनी योजनाओं की जानकारी हर किसी से साझा करने से बचें। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पैसों को लेकर चल रही चिंता से आज राहत मिल सकती है। व्यापार में मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में सतर्क रहने की ज़रूरत है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल साबित हो सकता है। नौकरी में आपके काम की चर्चा उच्च अधिकारियों तक पहुंच सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अचानक किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। गर्म चीजों का सेवन सीमित मात्रा में करें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। किसी परिचित से मिली जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। व्यापार में सामान की खरीदारी या बिक्री से जुड़ा फैसला सोचकर लेना उचित रहेगा। घर में बच्चों की किसी उपलब्धि को लेकर उत्साह रहेगा। बाहर के खाने से परहेज़ करें, वरना सेहत खराब हो सकती है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी परिचित के माध्यम से अवसर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में छोटी-सी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। घर में अचानक मेहमानों के आने की संभावना है। लगातार काम करने के बजाय बीच-बीच में विश्राम करें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अनुभव का लाभ किसी अन्य व्यक्ति को भी मिलेगा। व्यापारियों को माल या भुगतान से जुड़ी थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ शाम का समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी में अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने से प्रशंसा मिलेगी। परिवार में घर बदलने या संपत्ति से जुड़ी चर्चा हो सकती है। किसी जरूरी वस्तु पर अचानक खर्च करना पड़ सकता है। नींद का समय नियमित रखें।
मकर राशि वालों आज कामकाज से जुड़ी कोई पुरानी योजना फिर से चर्चा में आ सकती है। व्यापार में प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर नजर रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ भावी खर्चों को लेकर बातचीत होगी। बचत के लिए उठाया गया छोटा कदम आगे चलकर उपयोगी साबित होगा। अधिक देर तक मोबाइल चलाने से आंखों को थकान हो सकती है।
कुंभ राशि वालों आज सामाजिक संपर्क के माध्यम से कोई नया रास्ता खुल सकता है। काम के सिलसिले में आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में साथी की किसी बात को समझने के लिए धैर्य रखना जरूरी होगा। घर के लिए जरूरी खरीदारी की सूची बन सकती है। सुबह की ताजी हवा में कुछ समय बिताना लाभदायक रहेगा।
मीन राशि वालों आज किसी करीबी व्यक्ति से मिली सलाह आपकी उलझन दूर कर सकती है। कारोबार में नई वस्तु या सेवा शुरू करने का विचार बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर समय का बेहतर प्रबंधन करना होगा। परिवार में किसी शुभ समाचार के कारण उत्साह बढ़ेगा। बहुत अधिक देर तक जागने से बचें और शरीर को पर्याप्त आराम दें।
