आज का राशिफल- 5 अगस्त 2026

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 01:03 AM (IST)

आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 05 अगस्त  2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास श्रावण तिथि सप्तमी, नक्षत्र अश्वनि रहेगा, आज का योग है शूल और करण बव । आज के खास दिन पर सूर्य कर्क राशि में रहेंगे और चंद्र मेष राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से दोपहर 02 बजकर 07 मिनट तक। आज का दिशाशूल उत्तर की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का विशेष- मासिक कालाष्टमी

आज का महा उपाय- शाम काले कपड़े में उड़द की दाल और काले तिल लपेटकर दान करें।

मेष राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल रहेगा। बिजनेस में नई डील हाथ लग सकती है, निवेश करने की सच रहे हैं तो सोच-समझकर निर्णय लें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उर्जा लेकर आया है। नौकरीपेशा लोगों को आज प्रमोशन मिलने के योग हैं।  घर के रखरखाव या नवीनीकरण की योजनाएं बनेंगी। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें, बेवजह के विवादों से दूर रहें। पुराने कर्ज चुकाने के प्रयास सफल हो सकते हैं। मौसमी बीमारियां तंग कर सकती है, ध्यान रखें।

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन आपके फेवर में रहेगा। लंबे समय से रुका कोई कार्य पूरा होगा।  बिजनेस या करियर में किसी की गलत सलाह नुकसान पहुंचा सकती है। मनोरंजन पर खर्च बढ़ सकता है, बजट का ध्यान रखें। पेट खराब होने की अशंका है, बाहर का खाने से बचें।

कर्क राशि वालों आज आपका दिन बेहद ही यादगर रहेगा। आप बच्चों के भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। बिज़नेसमेन जो पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं उन्हें लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।  जीवनसाथी के साथ हल्की से नोंकझोंक हो सकती है।  सेहत के मामले में दिन अच्छा है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर वर्क लोड बढ़ सकता है लेकिन कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की प्रशंसा भी होगी। लगातार कोशिश करने से किसी पुरानी समस्या का समाधान मिल जाएगा। पुराने किसी रोग से राहत मिलने के योग नज़र आ रहे हैं।

कन्या राशि वालों आज आपका दिन कुछ नया लेकर आया है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ शाम को शॉपिंग पर जा सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन रात को हल्का भोजन ही करें।
 
तुला राशि वालों आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। बिजनेस में कोई नई और बड़ी डील फाइनल हो सकती है। पार्टनर के साथ रिश्तों में भरोसा और मजबूती आएगी। मेडिकल के छात्रों को उनकी मेहनत का मीठा फल मिलेगा। प्रतियोगी छात्र आज अपनी तैयारियों को लेकर उत्साहित रहेंगे।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस में कभी लाभ तो कभी नुकसान की स्थिति बनी रहेगी। पार्टनर के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें, वरना अनबन हो सकती है। आर्ट्स के विद्यार्थियों को आज अपनी प्रतिभा के लिए तारीफ मिलेगी। त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है, साफ-सफाई का ध्यान रखें।

धनु राशि वालों आज समाज में आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके हुए सरकारी काम आज आसानी से पूरे हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली और शांति रहेगी। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को आज करियर में नई दिशा मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है, लेकिन बाहर के खाने-पीने से परहेज करें।

मकर राशि वालों आज व्यापार में नई साझेदारी से लाभ होने के योग हैं। ऑफिस में फालतू की बातों को छोड़कर अपने काम पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ किसी मंदिर या धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी होगी। आज आंखों में जलन या भारीपन महसूस हो सकता है।

कुंभ राशि वालों नई योजनाएं और गतिविधियां शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। लेकिन आज आपको पैसों के लेन-देन में बहुत सावधानी बरतनी होगी। बिजनेस में कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें, नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है, अपनी वाणी पर काबू रखें।

मीन राशि वालों आज आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। ऑफिस में सीनियर और साथियों का पूरा साथ मिलेगा। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी, पार्टनर के साथ पुरानी यादें साझा करेंगे। फंसा हुआ या रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आंखों में जलन या भारीपन महसूस हो सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News