आज का राशिफल- 28 जुलाई 2026
punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 06:00 AM (IST)
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। घर के बुजुर्ग कोई कठोर फैसला ले सकते हैं। संतान की सेहत का ख्याल रखें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है,जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन में गरमाहट बनी रहेगी। व्यापार में भी धन लाभ के योग हैं, बस किसी पर ज़रूरत से ज्यादा भरोसा न करें। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की मासिक आय में वृद्धि हो सकती है।संतान के साथ किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। व्यापार में शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत है। सेहत के लिहाज़ से दिन अनुकूल रहेगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। अगर आप वाहन लेने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। घर में किसी सदस्य के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। जीवनसाथी को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। आज बाहर के खाने से परहेज़ करेंगे तो बेहतर रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कामकाज के बढ़ते बोझ के कारण परिवार को समय देने में दिक्कत आ सकती है। युवा भाई-बहन के सहयोग से खुद का काम शुरू कर सकते हैं। पाठ-पूजा के कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। सेहत सही रहेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। साझेदारी के व्यापार में मुनाफा हो सकता है। नौकरी के सिलसिले में दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। घर में बड़ों की सेहत का ख्याल रखने की ज़रूरत है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। आज लंबे समय से अटके हुए काम किसी वरिष्ठ की सहायता से पूरे हो सकते हैं। व्यापार में नई रणनीति अपनाने से अच्छा लाभ हो सकता है। प्रेमी के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बना सकते हैं। अधिक मसालेदार भोजन से परहेज़ करें, पेट की समस्या हो सकती है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए उम्मीदों से भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातक काम में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने की ज़रूरत है। आज मित्रों के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। लंबे समय से चली आ रही उलझन का समाधान मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छी एकाग्रता प्राप्त हो सकती है। परिवार के साथ किसी शुभ योजना पर चर्चा हो सकती है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। सेहत का ख्याल रखें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मक सोच नई पहचान दिला सकती है। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। घर के कामों को पूरा करने में जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। सेहत सही रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं का द्वार खोल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ पहुंचा सकती है। व्यापार में रुका हुआ भुगतान मिलने के योग बन रहे हैं। रिश्तों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा। पेट से जुड़ी परेशानी से बचने के लिए हल्का भोजन करें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। लंबे समय से जिस उद्देश्य के लिए काम कर रहे थे, वह पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। आंखों की थकान से बचने के लिए स्क्रीन का उपयोग सीमित करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
