आज का राशिफल- 23 जुलाई 2026

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 08:27 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुकून भरा साबित हो सकता है। आज घर में सुख शांति बनी रहेगी। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज कामकाज में सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। नए व्यापारियों को अभी और सीखने की ज़रूरत है। घर के बड़े सदस्य का सहयोग किसी उलझन को दूर करेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। अधिक मीठा खाने से बचें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा।  कार्यस्थल पर धैर्य से लिया गया निर्णय आपके पक्ष में जा सकता है। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात खुशी देगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की ज़रूरत है।पर्याप्त पानी पीते रहें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सफलता के नए अवसर लेकर आएगा। व्यापार में नई योजना लाभदायक साबित हो सकती है। संतान की उपलब्धि से गर्व महसूस होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ दिला सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। कमर और गर्दन का ध्यान रखें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उन्नति के रास्ते खोल सकता है। घर में आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। "सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। पर्याप्त आराम करना आपके लिए जरूरी रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रह सकता है। व्यापार में किसी नई डील को अंतिम रूप देने में सफलता मिल सकती है। घर में शुभ समाचार मिलने से उत्साह रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में शांति और सतर्कता से काम लें। किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से अधिक मधुर होंगे। नियमित व्यायाम करें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। व्यापार में विस्तार की योजना बन सकती है। घर में किसी छोटी बात पर बहस हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की ज़रूरत रहेगी। संतान की सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रह सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। आर्थिक मामलों में संतुलित निर्णय लाभदायक रहेगा। बाहर का खाना खाने से परहेज़ करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News