आज का राशिफल-  19 जुलाई 2026

punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 08:09 AM (IST)

आज का पंचांग- आज दिन है रविवार का, दिनांक 19 जुलाई 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास आषाढ़ तिथि षष्ठी नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी रहेगा, आज का योग है परिघ और करण कौलव । आज के खास दिन पर सूर्य कर्क राशि में रहेंगे और चंद्र कन्या राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा शाम 05 बजकर 36 मिनट से शाम 07 बजकर 19 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक। आज का दिशाशूल पश्चिम की तरफ रहेगा। तो फिलहाल पश्चिम दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का महा उपाय- आज मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं। आज कंधों या गर्दन में अकड़न महसूस हो सकती है, सावधानी रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। बिज़नेस कर रहे जातकों को विदेश से कोई बड़ा ऑर्डर आ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत के अनुकूल सफलता मिल सकती है। आज सेहत पर खास ध्यान देने की ज़रूरत है।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। आज किसी और की बातों में आकर अपने दोस्तों से झगड़ा न करें। मन शांत रखने के लिए ध्यान का सहारा ले सकते हैं। कामकाज का भार पहले से कम हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज घर से बाहर निकलने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लेकर जाएंगे तो बेहतर रहेगा। अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। फालतू के खर्चों पर नियंत्रण करने की ज़रूरत है। आज ज़रूरत से ज्यादा काम करना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। मन को शांत करने के लिए यात्रा का सहारा ले सकते हैं। विद्यार्थी मनचाहा परिणाम हासिल करने में सफल हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को भी पसंद के प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। आज थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, पर्याप्त आराम करें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियां भरा साबित हो सकता है। परिवार वाले आपके प्रेम विवाह को मंज़ूरी दे सकते हैं। व्यापार में लाभ होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से सुधरती हुई नज़र आ सकती है। आज आपको अपनी सेहत पर खास ध्यान देना पड़ सकता है।  

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उम्मीद से बेहतर रह सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए नया अवसर प्राप्त होगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। अनियमित भोजन से बचें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल साबित हो सकता है। साझेदारी के व्यापार में आंख मूंदकर भरोसा न करें।युवाओं को किसी बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है। प्रेमी के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज अनियमित भोजन से बचें, नहीं तो जलन महसूस हो सकती है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। ऑफिस में बॉस सबके सामने आपके काम की तारीफ कर सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा शुरू हो सकती है। मित्रों के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रगति का संकेत दे रहा है। निवेश से जुड़ा कोई फैसला भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है। परिवार के बड़े सदस्यों का मार्गदर्शन आपके लिए उपयोगी रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी विश्वसनीयता बढ़ेगी। मीठे का सेवन सीमित मात्रा में करें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में विस्तार की योजना पर काम शुरू हो सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अगर मानसिक तनाव महसूस होता है तो मन को शांत रखने की कोशिश करें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल साबित हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिया गया निर्णय लाभ देगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। पर्याप्त विश्राम लें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News