आज का राशिफल- 18 जुलाई 2026
punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 07:29 AM (IST)
आज का पंचांग- आज दिन है शनिवार का, दिनांक 18 जुलाई 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास आषाढ़ तिथि पंचमी नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी रहेगा, आज का योग है वरियान और करण बव। आज के खास दिन पर सूर्य कर्क राशि में रहेंगे और चंद्र सिंह राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा सुबह 9 बजकर 1 मिनट से सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। आज का दिशाशूल पूर्व की तरफ रहेगा। तो फिलहाल पूर्व दिशा की ओर यात्रा टाल दें।
आज का महा उपाय- आज शनि देव को नीले रंग के फूल या शमी के पत्ते अर्पित करें।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए काफी खुशनुमा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन घबराएं नहीं, आने वाले समय में इसके बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स से कुछ नया और उपयोगी सीखने को मिलेगा। स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा।
वृष राशि वालों आज आप पूरे दिन आत्मविश्वास से भरें रहेंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा होने के योग हैं। आपका निजी जीवन खुशियों से भरा रहेगा और परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा। सेहत में भी पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा।
मिथुन राशि वालों आज काम के दबाव के कारण आपको थोड़ा मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें, अन्यथा छोटी गलती की वजह से अधिकारियों से अनबन हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद संभव है, शांति से काम लें। शाम को थकान के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है, थोड़ा आराम करें।
कर्क राशि वालों आपका आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। घर-परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा और हर काम में भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को आज परीक्षाओं या प्रोजेक्ट्स में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। सेहत भी पूरी तरह दुरुस्त रहेगी।
सिंह राशि वालों आज आपको आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय कर रहे लोगों को किसी नई डील से अच्छा मुनाफा होगा। सेहत की बात करें तो पुराने रोगों से राहत मिलेगी और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। किसी नए बिजनेस की शुरुआत के लिए परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि, आज किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप के कारण बनते हुए कामों में थोड़ा विलंब हो सकता है। साझेदारी के व्यापार में थोड़ा सतर्क रहें। सेहत सामान्य रहेगी।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बच्चों के साथ बाहर घूमने या क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को किसी जरूरी मीटिंग के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। अपनी गुप्त बातें हर किसी से शेयर करने से बचें। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुरता और आपसी तालमेल बना रहेगा। काफी समय से अटके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। संतान का शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन पहले से बेहतर और संतोषजनक रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
धनु राशि वालों आपका दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल के दर्शन करने से मन को असीम शांति मिलेगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को सैलरी मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है, जिससे कुछ काम प्रभावित होंगे। डिहाइड्रेशन की संभावना है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए मंगलमय साबित होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का मीठा फल मिलेगा। पति-पत्नी के संबंधों में पहले से अधिक सुधार और मिठास आएगी। सेहत के मामले में भी आज का दिन बेहतरीन है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो आज वह समाप्त हो जाएगा। रुका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि, परिवार के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। हल्का-फुल्का बुखार परेशान कर सकता है, सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा अवसर मिल सकता है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात पर बहस हो सकती है, सूझबूझ से काम लें। सेहत के लिहाज से दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
