आज का राशिफल-  1 जुलाई 2026

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 08:27 AM (IST)

आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 01 जुलाई 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास आषाढ़ तिथि प्रतिपदा नक्षत्र उत्तराषाढ़ा रहेगा, आज का योग है इन्द्र और करण तैतिल। आज के खास दिन पर सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र धनु राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से दोपहर 02 बजकर 09 मिनट तक। आज का दिशाशूल उत्तर की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का महा उपाय- हरे मूंग की दाल का दान करें।
 
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलो में सतर्क रहने की ज़रूरत है। सिंगल जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आज बाहर के खाने से परहेज़ रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया काम शुरु करने के बारे में सोच सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती है, सावधानी रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ हो सकता है। संतान कोई नई चीज़ सिखने में रुचि दिखा सकती है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। पार्टनर के साथ किसी स्थान पर घूमने जा सकता है। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। सेहत सही रहेगा।

कन्या राशि वालो आज नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। सेहत को लेकर सावधानी रखें।

तुला राशि वालों आज का दिन संतुलन और प्रगति लेकर आएगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। सिर दर्द या थकान महसूस हो सकती है।

वृश्चिक राशि वालों आज आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। कामकाज में तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। कामकाज में सहकर्मियों से मदद मिल सकती है। किसी यात्रा के संकेत बन सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए दिन सकारात्मक रहेगा। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। दोस्तों के साथ समय आनंदमय रहेगा। नए काम की शुरुआत संभव है। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

मीन राशि वालों आज सफलता मिलने के योग प्रबल हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने काम पूरे हो सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News