Daily horoscope : किसे मिलेगा पैसा और किसे रहना होगा सावधान !

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 07:55 AM (IST)

मेष : अर्थ दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, हर मामले के प्रति दोनों पति-पत्नी की एक जैसी सोच रहेगी।

वृष:  विरोधी आपके साथ टकराव के लिए बहाने खोजते रह सकते हैं, इसलिए उनसे निकटता रखनी किसी समय महंगी पड़ सकती है।

मिथुन: किसी धार्मिक  प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति।

कर्क : जायदादी कामों के लिए आपकी भागदौड़ बेहतर नतीजा दे सकती है, शत्रु कमजोर रहेंगे, प्रभाव-दबदबा बना रहेगा।

सिंह : आम सितारा मजबूत जो आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा।

कन्या : सितारा आमदन के लिए अच्छा, यत्न करने पर कोई कारोबारी समस्या हल हो सकती है, मानयश की प्राप्ति।

आज का राशिफल 25 जून, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (25th June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 25 जून- तड़पाए मुझे तेरी सभी बातें, बेचैन करके मुझको, मुझसे यूं ना फ़ेर नज़र

Aaj Ka Good Luck (25th June 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

तुला: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, आप आम तौर पर दूसरों पर हावी, प्रभावी रहेंगे, मगर शीत वस्तुएं कम इस्तेमाल करें।

वृश्चिक: सितारा खर्चों को बढ़ाने, अर्थ दशा टाइट रखने तथा आपकी किसी पेमैंट को फंसाने वाला।

धनु : टीचिंग, कोचिंग, फोटोग्राफी, प्रिंटिंग, केटरिंग, होटलिंग, लिकर, टूरिज्म का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।

मकर: सफलता साथ देगी, अफसर सॉफ्ट रुख रखेंगे, शत्रु भी आपके सम्मुख ठहर न सकेंगे।

कुंभ: आम सितारा मजबूत, जो आपको हर मोर्चे पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, तेज प्रभाव बना रहेगा।

मीन : पेट में गड़बड़ी का डर, लिमिट में खान-पान करना चाहिए, सफर भी न करें, क्योंकि वह नुकसान, परेशानी वाला होगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News