आज का राशिफल- 12 जून 2026

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 06:00 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। अगर किसी से उधार लिया है तो आज वापस कर सकते हैं  बहन के लिए आए रिश्ते को लेकर माता-पिता से बातचीत करेंगे। इस राशि के युवाओं का दिन अच्छा रहने वाला है। सेहत ठीक रहेगी।  

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। घर के किसी काम को पूरा करने के लिए माता की सहायता करेंगे। सिंगल लोग कार्यक्षेत्र में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। सेहत सही रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी के साथ बेवजह बहस हो सकती है। किसी को पैसा उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। सेहत बेहतर रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। दोस्तों के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने साथी के साथ अकेले में हसीन पल व्यतीत करेंगे। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत सही रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से जॉब की तलाश में थे, उन्हें कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। माता-पिता की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। पेट की समस्या के कारण मन बेचैन रह सकता है।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। इस राशि के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आज सिरदर्द हो सकता है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। संतान की शिक्षा के लिए कुछ धन संचित करने में सफलता मिलेगी। किसी मुश्किल काम को करने में मित्रों से मदद मिलेगी। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। काफी दिनों से अटके कामों में किसी की सहायता से सफलता मिलेगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घरेलू कार्यों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोकझोंक रहेगी। संतान की सेहत को लेकर चिंता लगी रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उमंगों से भरा रहने वाला है। संतान की करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान निकालने में उसकी मदद करेंगे। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य की अचानक सेहत बिगड़ सकती है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपसी संबंधों में सुधार होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें। सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के लिए शहर से दूर जाना पड़ सकता है। इस राशि के सिंगल लोगों के लिए किसी बड़े घर से रिश्ता आ सकता है। व्यापार में आपकी समझ से अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। साथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News