आज का राशिफल- 7 जून 2026
punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 09:51 AM (IST)
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज किसी रोमांचक यात्रा की योजना बन सकती है, जिससे मन उत्साहित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह पर तबादला हो सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आपकी पेशेवर स्थिति मजबूत होगी। घर के सदस्यों के साथ बिताया गया समय रिश्तों को और मजबूत करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन थोड़ा आराम जरूर करें।
मिथुन राशि आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। घर में किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है। बच्चों की रुचि आज रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों में अधिक रह सकती है। जीवनसाथी काम में व्यस्त होने के कारण आपको समय नहीं दे पाएंगे। सेहत का ख्याल रखें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक विवादों से बचें और समझदारी से काम लें। काम के सिलसिले में यात्रा की संभावना है। आर्थिक मामलों में कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है। क्रश की तरफ से दोस्ती का प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, हल्का व्यायाम करें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है पर शांति से काम लें। इस राशि के युवा अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, वाणी में मिठास रखें। सेहत सामान्य रहेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। धन खर्च करते समय सोच-समझकर निर्णय लें।आर्थिक निर्णय लेते समय जल्दबाज़ी से बचना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दिन शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंधों को परिवार की स्वीकृति मिलने के संकेत हैं। मौसम में बदलाव के कारण खांसी जुकाम परेशान कर सकता है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। युवा कोई नया काम शुरु करने के बारे में योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। समाज में आपकी छवि और प्रभाव पहले से अधिक मजबूत हो सकता है। पारिवारिक खुशियां आपको ऊर्जा देंगी। लव पार्टनर के साथ अकेले में समय व्यतीत करेंगे। आज सिर दर्द परेशान कर सकता है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का मन बना सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा और निवेश के अवसर मिल सकते हैं। बच्चों की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा पर आंखों की देखभाल जरूरी है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज किसी कारण से जातकों का मन विचलित रह सकता है, ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होगा। सामाजिक संबंधों में समझदारी से काम लें। कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, पर निराश न हों। धन संबंधी मामलों में संतुलन और स्थिरता बनी रह सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आपकी रचनात्मकता सामने आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आय के नए स्रोत बनने की संभावना दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
