आज का राशिफल- 3 जून 2026

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 11:17 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ सकता है।  परिवार के किसी सदस्य से उपयोगी सलाह मिल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना बेहतर रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। व्यापार में धन लाभ होने के योग हैं। प्रेम संबंधों में आपसी समझ मजबूत होगी। खान-पान को लेकर सावधानी रखें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को काम पूरा करने में सहकर्मियों से मदद मिल सकती है। मित्रों के साथ पुरानी यादें ताज़ा हो सकती हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। प्रेमी से कोई तोहफा मिल सकता है।  सेहत को नजरअंदाज न करें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कामकाज में रुकावटें कम होती नजर आएंगी।  सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। शरीर में हल्की थकावट महसूस हो सकती है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरी में आपके प्रदर्शन की सराहना हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बेवजह के विवादों से दूरी बनाए रखें। सेहत के मामले में सावधानी बरतें।

तुला राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास पहले से मजबूत रहेगा। व्यापारियों को नई योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। किसी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। भाई-बहन के साथ संबंधों में सुधार आएगा। आर्थिक मामलों में धैर्य बनाए रखें। सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बिज़नेस करने वालों को मनचाही डील मिल सकती है। परिवार में किसी शुभ समाचार से उत्साह बढ़ेगा। विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशनुमा साबित हो सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सिंगल जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। सेहत पहले से बेहतर रह सकती है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत बढ़ सकती है। सेहत ठीक-ठाक बनी रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News