आज का राशिफल- 2 जून, 2026
punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 08:25 AM (IST)
आज का पंचांग- आज दिन है मंगलवार का, दिनांक 02 जून 2026, कृष्ण पक्ष। हिंदू मास ज्येष्ठ (अधिक), तिथि द्वितीया नक्षत्र मूल रहेगा, आज का योग है शुभ और करण गर । आज के खास दिन पर सूर्य वृष राशि में रहेंगे और चंद्र धनु राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 03 बजकर 47 मिनट से शाम 05 बजकर 31 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक। आज का दिशाशूल उत्तर की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें।
आज का महा उपाय है, आज हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग अर्पित करें।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। दोस्तों के साथ पहाड़ों पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह पर तबादला हो सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आपकी पेशेवर स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन थोड़ा आराम जरूर करें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। घर में किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है। बच्चे पढ़ाई को छोड़कर खेलकूद में अपना ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी काम में व्यस्त होने के कारण आपको समय नहीं दे पाएंगे। सेहत का ख्याल रखें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक विवादों से बचें और समझदारी से काम लें। काम के सिलसिले में यात्रा की संभावना है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। क्रश की तरफ से दोस्ती का प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, हल्का व्यायाम करें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कार्यों में किसी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है पर शांति से काम लें। इस राशि के युवा अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, वाणी में मिठास रखें। सेहत सामान्य रहेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। धन खर्च करते समय सोच-समझकर निर्णय लें। पैसों से संबंधित मामलों में समझदारी से काम लें। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दिन शुभ रहने वाला है। जो लोग रिलेशन में हैं, उन्हें शादी के लिए घरवालों से हरी झंडी मिल सकती है। मौसम में बदलाव के कारण खांसी-जुकाम परेशान कर सकता है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। युवा कोई नया काम शुरू करने के बारे में योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक खुशियां आपको ऊर्जा देंगी। लव पार्टनर के साथ अकेले में समय व्यतीत करेंगे। आज सिर दर्द परेशान कर सकता है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का मन बना सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा और निवेश के अवसर मिल सकते हैं। संतान की तरक्की से घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा पर आंखों की देखभाल जरूरी है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज किसी कारण से जातकों का मन विचलित रह सकता है, ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होगा। सामाजिक संबंधों में समझदारी से काम लें। कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, पर निराश न हों। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आपकी रचनात्मकता सामने आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
